DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

वाराणसी में हुई सीजन की पहली बारिश:6 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही ठंड हवा,वायु प्रदूषण फिर बढा, मलदहिया ऑरेंज जोन में

पहाड़ों पर बर्फबारी और पश्चिमी विक्षोभ गुजरने के कारण ठंड फिर जोर पकड़ेगी। रात का तापमान गिरेगा। घना कोहरा छाएगा। इसे लेकर मौसम विभाग ने आज काशी में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जिसका असर भी देखने को मिला सुबह जनपद के कुछ क्षेत्रों में बुंदाबांदी भी हुई। बात की करें तो सुबह कोहरे की चादर तनी रही। करीब सात बजे दृश्यता 100 मीटर दर्ज की गई। आवागमन में लोगों को परेशानी हुई। हालांकि कुछ क्षेत्रों में बुंदाबांदी के बाद कोहरा छट गया। काशी का तापमान सामान्य से 0.2 डिग्री कम 20.7 और रात का सामान्य से 0.4 डिग्री कम 8.5 डिग्री दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान 1.5 गिरा है जबकि न्यूनतम में दो डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। पहाड़ों पर बर्फबारी का असर मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने कहा कि पहाड़ों पर बर्फबारी लगातार हो रही है। पश्चिमी विक्षोभ भी गुजरा है। जब विक्षोभ पास होता है तो तापमान में थोड़ा उछाल होता है लेकिन उसके बाद गिरावट होती है। ऐसे में अब फिर से ठंड बढ़ेगी। वायु प्रदूषण फिर बढा, मलदहिया ऑरेंज जोन में शहर की वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में उछाल आया है। मलदहिया ऑरेंज जोन में पहुंच गया है। यहां पीएम 2.5 मानक से पांच गुना ज्यादा है। शहर का एक्यूआई 156 दर्ज किया गया है। एक दिन पहले यह 114 था। मलदहिया में एक्यूआई 228 दर्ज किया गया है। पीएम 2.5 मानक से पांच गुना ज्यादा 328 दर्ज हुआ। यह 60 माइक्रोग्राम प्रति घनमीटर होना चाहिए। वहीं ग्रीन जोन में रहने वाला बीएचयू भी यलो जोन में है।


https://ift.tt/m1jIqyw

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *