DniNews.Live

कैशियर से 10 लाख लूटने वाले का हाफ एनकाउंटर:बदमाश के पैर में लगी गोली, चेकिंग के दौरान पुलिस पर फायर किया था

लखनऊ के मदेयगंज में शराब दुकान के कैशियर से 10 लाख की लूट करने वाले का हाफ एनकाउंटर हुआ। पुलिस चेकिंग के दौरान आरोपी को रोकने का प्रयास किया गया। इस पर बदमाश ने पुलिस पर गोली चला दी। पुलिस ने बचाव ने जवाबी फायरिंग की। जो बदमाश के पैर में लगी। आरोपी की पहचान आलोक तिवारी के रूप में हुई है। सराय प्रेमराज काकोरी का हर्ष जायसवाल शराब दुकानों से रोजाना कलेक्शन लेकर मालिक मनीष जायसवाल के घर पहुंचाता है। बुधवार देर रात भी वह स्प्लेंडर बाइक से कलेक्शन लेकर जा रहा था। जैसे ही वह तरन्नुम मार्केट गली पहुंचा, पहले से घात लगाए बैठे चार अज्ञात बदमाशों ने उसे रोक लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने हर्ष पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। इसके बाद आरोपी कलेक्शन से भरा बैग लूटकर मोटरसाइकिलों से फरार हो गए। घायल को तुरंत इलाज के लिए भेजा गया। आरोपी सीसीटीवी में कैद हुए थे मामले में डीसीपी सेंट्रल विक्रांत वीर सिंह ने बताया कि घटना के बाद टीमें आरोपियों की तलाश कर रही थी। गुलजार बाबा मजार के पास पुलिस चेकिंग कर रही थी। तभी आरोपी की सूचना मिली। सूचना पर पुलिस ने उसे पकड़ने का प्रयास किया। इस पर आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *