DniNews.Live

रामपुर में डंपर ने ई-रिक्शा ड्राइवर को रौंदा, मौत:शव के चिथड़े उड़े, पुलिस ने आरोपी चालक को पकड़ा

रामपुर के मिलक चिकना गांव के पास मंगलवार रात एक भीषण सड़क हादसे में ई-रिक्शा चालक की मौत हो गई। तेज रफ्तार डंपर ने चालक को कुचल दिया, जिससे शव के चिथड़े सड़क पर बिखर गए। पुलिस ने आरोपी डंपर चालक को गिरफ्तार कर डंपर को कब्जे में ले लिया है। मृतक की पहचान सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के आगापुर निवासी 70 वर्षीय मुलायम सिंह पुत्र रघुवर सिंह के रूप में हुई है। वह ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके परिवार में पत्नी और दो बेटे, कमल और राजेश, हैं। ई-रिक्शा पूरी तरह क्षतिग्रस्त प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, डंपर अत्यधिक तेज गति में था। टक्कर इतनी भीषण थी कि ई-रिक्शा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के दौरान डंपर के पहिए चालक के ऊपर से गुजर गए, जिससे शव के टुकड़े-टुकड़े हो गए और सड़क पर दूर तक बिखर गए। हादसे के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया था। हालांकि, थाना सिविल लाइंस पुलिस और चौकी अजीतपुर प्रभारी अमित ने तत्परता दिखाते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बिखरे हुए शव के हिस्सों को एकत्र कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी भेजा। थाना प्रभारी निरीक्षक ओंकार सिंह ने बताया कि यह एक गंभीर सड़क दुर्घटना का मामला है। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पंचनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई बुधवार सुबह 10 बजे शुरू होगी। घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है। उन्होंने प्रशासन से तेज रफ्तार और लापरवाह वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। आगापुर गांव में इस घटना को लेकर शोक का माहौल है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *