DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

पछुआ हवा से बढ़ी कनकनी, जनजीवन प्रभावित:गोपालगंज में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री, अगले 48 घंटे राहत नहीं

गोपालगंज में कड़ाके की ठंड और पछुआ हवा का प्रकोप जारी है। 3 जनवरी को भी जिले में भीषण ठंड और गलन महसूस की जा रही है। पिछले कुछ दिनों से मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है, जिसके कारण दिन में निकलने वाली हल्की धूप भी पछुआ हवा के प्रभाव के सामने बेअसर साबित हो रही है। जिले में न्यूनतम तापमान 8°C से 10°C के बीच दर्ज किया गया है, जबकि अधिकतम तापमान 18°C से 20°C के आसपास रहने का अनुमान है। उत्तर-पश्चिम दिशा से आ रही सर्द पछुआ हवाओं ने जिले में ‘कोल्ड डे’ जैसी स्थिति उत्पन्न कर दी है। हवा की गति लगभग 10-12 किलोमीटर प्रति घंटा होने से सिहरन और गलन काफी बढ़ गई है। सुबह के समय आंशिक कोहरा भी छाया रहा। अलाव तापते नजर आ रहे लोग ठंड से बचाव के लिए लोग चौक-चौराहों पर अलाव तापते नजर आ रहे हैं। यह मौसम गरीब और निराश्रित लोगों के लिए विशेष रूप से चुनौतीपूर्ण साबित हो रहा है। लगातार गिरते पारे से आम लोगों के स्वास्थ्य, खासकर बच्चों और बुजुर्गों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। हालांकि, यह ठंड गेहूं और सरसों जैसी रबी फसलों के लिए फायदेमंद मानी जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 48 घंटों तक ठंड से विशेष राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। पछुआ हवाओं का जोर जारी रहेगा और रात के तापमान में और गिरावट आ सकती है।


https://ift.tt/d7OyI8g

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *