आगरा भयंकर ठंड की चपेट में है। शीतलहर और ओस की बूंदों की वजह से दिन का तापमान 3 डिग्री सेल्सियस से अधिक कम हो गया है। ठंड ने लोगों को बेहाल कर दिया है। सुबह सड़कों पर सन्नाटा दिखाई दे रहा है। ठंड के चलते 3 जनवरी को 12वीं तक के स्कूल बंद कर दिए गए हैं। शनिवार सुबह का तापमान लगभग 7 डिग्री सेल्सियस रहा।
कोहरे की वजह से विजिबिलिटी काफी कम गई है। एक्सप्रेसवे और हाईवे पर तो कई जगह विजिबिलिटी शून्य हो गई है। ऐसे में वाहन चलाना मुश्किल हो गया है। ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों लेट चल रही हैं। नई-दिल्ली भोपाल शताब्दी और नई दिल्ली खजुराहो वंदेभारत जैसी ट्रेनें भी आगरा आधा घंटे से अधिक देरी से पहुंचीं। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहा। जोकि सामान्य से 3.1 डिग्री सेल्सियस कम है। वहीं, न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि गुरुवार को अधिकतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस रहा था।
पिछले 5 दिनों में देखें तापमान की स्थिति ठंड की चपेट में शहर
आगरा इन दिनों भयंकर ठंड की चपेट में है। दिन का तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। किसी दिन अधिकतम तो किसी दिन न्यूनतम तापमान में गिरावट हो रही है। पिछले 5 दिनों में सबसे अधिक ठंडी रात 31दिसंबर की रही। इस डेट को न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। जबकि 1 जनवरी का दिन पिछले 5 दिनों में सबसे ठंडा रहा था। इस डेट को अधिकतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस रहा। ट्रेनें लेट, एक्सप्रेसवे पर चलना मुश्किल कोहरे की वजह से ट्रेनों का टाइम टेबल पटरी से उतर गया। अवध एक्सप्रेस जैसी ट्रेन 7 घंटे देरी से आगरा कैंट स्टेशन पर पहुंची। वहीं, नई दिल्ली भोपाल शताब्दी और नई दिल्ली-खजुुराहो वंदेभारत जैसी ट्रेन भी आगरा आधा-आधा घंटा देरी से पहुंच रही हैं। एक्सप्रेसवे पर विजिबिलिटी काफी होने की वजह से वाहनों की रफ्तार थम सी गई है। पूर्वानुमान मौसम विभाग के अनुसार, 6 जनवरी तक घने कोहरे का अलर्ट है। दिन में भी मौसम खुलने की कम संभावना है। इस बीच तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है। ये रह सकती है तापमान की स्थिति…
https://ift.tt/yUA9dpc
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply