कमिश्नर अनिल ढींगरा ने मंगलवार को जिलाधिकारी दीपक मीणा के साथ गोड़धोइया नाले पर बन रहे सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। अमृत 2.0 योजा के तहत इसका निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मजदूरों की संख्या बढ़ाकर काम जल्द से जल्द पूरा किया जाए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि समय से काम पूरा न होने पर संबंधित कार्यदायी संस्था के अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने STP के चारा ओर नालों में फैली जलकुंभी देखकर नाराजगी जताई। उन्हें बताया गया कि STP परिसर में फिनिशिंग एवं सीवर का काम बाकी है। उन्होंने परिसर की साफ-सफाई एवं बचे हुए कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश दिया है। रसोई गैस वितरण में अनियमितता पर होगी कार्रवाई STP का निरीक्षण करने के बाद अधिकारी रसोई गैस की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था की जांच करने के लिए शाहपुर स्थित प्रज्ञा गैस सर्विस एवं पादरी बाजार स्थित महेंद्रा गैस सर्विस के गोदामों का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिया कि गैस की आपूर्ति व्यवस्थित तरीके से की जाए। पहले बुकिंग कराने वालों को सिलेंडर दिया जाए। किसी भी दशा में गैस की कालाबाजारी न होने पाए। नोडल अधिकारी की देखरेख में गैस सिलेंडरों का वितरण किया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि वितरण में किसी प्रकार की गड़बड़ी पायी जाती है तो कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। मजदूरों की संख्या बढ़ाकर जल्द पूरा करें नाला निर्माण
कमिश्नर व जिलाधिकारी नौतनवा-गोरखपुर मार्ग से ग्रीन सिटी कालोनी तक सड़क चौड़ीकरण एवं सुंदरीकरण कार्य का भी निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर उपस्थित पीडब्ल्यूडी के अधीक्षण अभियंता को निर्देश दिया कि मजदूरों की संख्या बढ़ाकर एवं मशीन लगाकर नाला निर्माण का काम जल्द पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि चौड़ीकरण एवं सुंदरीकरण का काम भी निर्धारित समय से पूरा करें।

Leave a Reply