DniNews.Live

ललितपुर में बाबा सदन शाह का उर्स शुरू:डीएम-एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया, शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की

ललितपुर में 31 मार्च से हजरत बाबा सदनशाह उर्स मेला शुरू हो गया है। इसके मद्देनजर जिलाधिकारी सत्य प्रकाश और पुलिस अधीक्षक मो. मुश्ताक ने मंगलवार देर शाम मेला स्थल का भ्रमण कर सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने मेला स्थल पर ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल की जांच की। उन्होंने पुलिसकर्मियों को संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने और पूरी सतर्कता बरतने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने आमजन से भी शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचित करें।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *