लखनऊ में नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ ही आम लोगों की जेब पर अतिरिक्त भार पड़ने जा रहा है। लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) और नगर निगम द्वारा हाल ही में बढ़ाए गए विभिन्न शुल्क 1 अप्रैल से लागू हो जाएंगे। इसका सीधा असर घर बनाने वाले लोगों और रियल एस्टेट सेक्टर पर पड़ेगा। एलडीए ने मानचित्र स्वीकृति शुल्क में लगभग 4% की वृद्धि की है। यानी अब मकान का नक्शा पास कराने से लेकर निर्माण की प्रक्रिया तक लोगों को पहले के मुकाबले ज्यादा भुगतान करना होगा।
प्रमुख शुल्क में बढ़ोतरी मद वर्तमान – दर (₹) – नई दर (₹) विकास शुल्क 2475 – 2564 निरीक्षण शुल्क (भवन निर्माण) 20 – 20.80 निरीक्षण शुल्क (विकास अनुमति) 10 – 10.40 अनुज्ञा शुल्क (आवासीय भवन) 5 – 5.20 अनुज्ञा शुल्क (समूह आवास) 15 – 15.60 अनुज्ञा शुल्क (व्यावसायिक/कार्यालय) 30 – 31.10
बड़े प्रोजेक्ट्स पर भी असर क्षेत्रफल वर्तमान दर (₹) – नई दर (₹) 1 हेक्टेयर तक 10,000 – 10,360 1–2.5 हेक्टेयर 20,000 – 20,720 2.5–5 हेक्टेयर 30,000 – 31,080 सभी दरें प्रति वर्ग मीटर के अनुसार लागू हैं।

Leave a Reply