![]()
झांसी में आज बारिश का अलर्ट:नए पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से करवट लेगा मौसम, तेज हवाएं भी चलने का अनुमान
झांसी में मौसम एक बार फिर करवट लेने काे तैयार है। मौसम विभाग के अनुसार, 19 और 20 मार्च को नया पश्चिमी विक्षोभ पूरे यूपी में सक्रिय हो रहा है। इससे झांसी में दो दिनों तक बादल छाए रहेंगे और बारिश होने का अनुमान है। इस दौरान तेज हवाएं भी चल सकती हैं। इससे तापमान में 4 से 5 डिग्री तक गिरावट आ सकती है। बुधवार को अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जोकि सामान्य से 1.4 डिग्री ज्यादा है। वहीं, न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस रहा। जो कि सामान्य से एक डिग्री ज्यादा है। दिन और रात में सामान्य से अधिक तापमान होने की वजह से गर्मी सताने लगी है। मगर अब गुरुवार से झांसी में गरज-चमक, तेज हवाओं और बारिश का सिलसिला शुरू होने की उम्मीद है। मार्च में ही तपने लगा झांसी फरवरी महीने की शुरूआत से ही तापमान में बढ़ाेत्तरी होने लगी थी। मैदानी इलाकों से आने वाली हवा के कारण झांसी के तापमान में लगातार इजाफा होने लगा। 16 फरवरी को झांसी का तापमान 31.4 डिग्री पहुंच गया। इसके बाद 18 फरवरी को मौसम ने करवट ले ली और दो दिनों तक रिमझिम बारिश हुई। इससे तापमान में गिरावट आई। इसके बाद दोबारा तेज धूप खिलने लगी। इससे पारा में तेजी से इजाफा हुआ। 5 मार्च को पारा 36 डिग्री के पार पहुंच गया था। जो सामान से 5 डिग्री ज्यादा था। इसके बाद पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी होने से गर्मी से हल्की राहत मिली और पारा गिर गया। अब नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इससे बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। दाे दिन तक असर रहेगा मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि 19 मार्च से एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसके असर से दो दिन तेज हवा के साथ बूंदाबांदी की संभावना है। इस बदलाव से पारे में दोबारा तीन से पांच डिग्री की गिरावट देखने को मिल सकती है। बुखवार को झांसी का अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस रहा।
Sourse: Dainik Bhaskar via DNI News

Leave a Reply