DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

मुख्य आरोपी अभिषेक गिरफ्तार, रॉड व कुदाल से हमला कर की थी हत्या

थाना क्षेत्र के आलमपुर कोदरिया पंचायत के पहाड़पुर गांव में किसान बृजनंदन सिंह की पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी अभिषेक कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। बताया जाता है कि बीती 17 नवंबर की रात ट्रैक्टर ले जाने के रास्ते को लेकर हुए विवाद में आरोपियों ने किसान बृजनंदन सिंह के परिवार पर जानलेवा हमला किया था। घटना के वक्त बृजनंदन सिंह (48 वर्ष) अपने दरवाजे पर परिवार के साथ मौजूद थे। तभी आरोपियों ने कुदाल, लोहे की रॉड और लाठी-डंडों से लैस होकर उन पर हमला बोल दिया था। इस हिंसक झड़प में बृजनंदन सिंह के सिर पर कुदाल और रॉड से गंभीर वार किए गए थे। उन्हें बचाने आई उनकी वृद्ध माता राजकुमारी देवी, पत्नी हेमा देवी, पुत्र राजीव कुमार और पुत्री प्रियंका कुमारी को भी बेरहमी से पीटा गया था। गंभीर स्थिति में बृजनंदन सिंह को पटना रेफर किया गया था, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया था। इसपर मृतक की पत्नी हेमा देवी के बयान पर 8 नामजद और 5-6 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। इसमें अभिषेक कुमार, भोला सिंह, सुरेंद्र महतो, महेश प्रसाद सिंह, लखींद्र महतो, अजीत कुमार, सुशीला देवी और बबीता देवी को आरोपित किया गया था। इस घटना में पुलिस ने घटना के तुरंत बाद सुरेंद्र महतो को गिरफ्तार किया था। अब मुख्य आरोपी अभिषेक कुमार भी पुलिस की गिरफ्तार कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मुख्य आरोपी अभिषेक कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामले के अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। – सुनील कुमार झा, थानाध्यक्ष, विभूतिपुर


https://ift.tt/K4U3bWY

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *