DniNews.Live

ट्रैक्टर-ट्रॉली नहर में पलटी, एक युवक की मौत:फतेहपुर से आलू छोड़कर लौटते समय हुआ हादसा, दो घायल

फतेहपुर में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली नहर में पलट गई, जिससे एक युवक की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। यह हादसा 31 मार्च को सात मिल नहर पुलिया के पास बलुवापुर जाने वाले रास्ते पर हुआ। पुलिस के अनुसार, ट्रैक्टर फतेहपुर कोल्ड स्टोर से आलू छोड़कर वापस आ रहा था। इसमें तीन लोग सवार थे। शेरा पासवान (पुत्र सुखलाल), गोलू पटेल (पुत्र देवी प्रसाद) और ट्रैक्टर चालक अरुण पासवान (पुत्र राजपाल)। ये तीनों मालीपुर, थाना हुसैनगंज के निवासी हैं। नहर में गिरने के कारण चालक अरुण ट्रैक्टर के नीचे दब गया। उसे तत्काल बाहर निकालकर जिला अस्पताल फतेहपुर भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष आलोक पांडे ने बताया कि मृतक अरुण के शव को मर्चरी में रखवा दिया गया है। वहीं, घायल शेरा पासवान और गोलू पटेल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *