कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित केडीएमए क्रिकेट लीग में तीन रोमांचक मुकाबले खेले गए। इन मैचों में राहुल यादव, वैदिक दीक्षित और ऋषभ गुप्ता ने शतकीय पारियां खेलीं। साउथ जिमखाना क्लब, राइडर्स क्लब और स्टार क्रिकेट क्लब ने अपने-अपने मैच जीते। दिन का सबसे आकर्षक मुकाबला साउथ जिमखाना क्लब और सुपीरियर स्प्रिट के बीच रहा। सुपीरियर स्प्रिट ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवर में 8 विकेट पर 275 रन बनाए। टीम की ओर से जयप्रकाश गुप्ता ने 81 और उत्कर्ष मौर्य ने 45 रन का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए साउथ जिमखाना क्लब ने 34 ओवर में 5 विकेट खोकर 276 रन बनाकर जीत दर्ज की। राहुल यादव ने नाबाद 120 रन की शानदार पारी खेली, जबकि अर्पित अवस्थी ने 69 रन बनाए। साउथ जिमखाना क्लब ने यह मैच 5 विकेट से जीता। दूसरे मुकाबले में स्पार्क क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 209 रन बनाए। इसमें आयुष कुमार प्रजापति ने सर्वाधिक 68 रन का योगदान दिया। जवाब में राइडर्स क्लब ने 26.4 ओवर में 6 विकेट पर 213 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। लविश श्रीवास्तव ने 60, अभय सिंह ने 40 और शाश्वत ने 36 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। राइडर्स क्लब ने यह मैच 4 विकेट से जीता। तीसरे मुकाबले में स्टार क्रिकेट क्लब ने 303 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। वैदिक दीक्षित ने 141 और ऋषभ गुप्ता ने 106 रन की शतकीय पारियां खेलीं। इसके जवाब में गोल्डन स्पोर्टिंग क्लब की टीम 103 रन पर सिमट गई। स्टार क्रिकेट क्लब ने यह मैच 200 रन के बड़े अंतर से जीता, जो दिन की सबसे बड़ी जीत रही। इन मैचों में बल्लेबाजों का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला, जिसमें तीन शतक शामिल रहे।

Leave a Reply