मुंगेर जिले के पूर्व रेलवे का मालदा रेलमंडल टिकट जांच अभियान से प्राप्त राजस्व में पहले पायदान पर पहुंच गया है। मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के अप्रैल से नवंबर के दौरान 116% की वृद्धि दर्ज की है। इस उल्लेखनीय प्रगति में जमालपुर वाणिज्य विभाग की भूमिका महत्वपूर्ण मानी जा रही है। मालदा रेलमंडल से मिली जानकारी के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2024-25 में टिकट जांच से मंडल की आय 4.10 करोड़ रुपए थी। यह आय वित्तीय वर्ष 2025-26 के अप्रैल से नवंबर की अवधि में बढ़कर 9 करोड़ रुपये तक पहुंच गई। मंडल प्रशासन के अनुसार, यह पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में 116% अधिक है। मालदा रेलमंडल प्रशासन ने बताया कि यह उपलब्धि वाणिज्य विभाग द्वारा जमालपुर, भागलपुर, कहलगांव, साहेबगंज और फरक्का जैसे रेलवे स्टेशनों पर लगातार चलाए गए बेटिकट यात्रियों के खिलाफ टिकट जांच अभियानों का परिणाम है। इन अभियानों से अकेले जमालपुर रेलवे स्टेशन से लगभग 3 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है। जमालपुर रेलवे स्टेशन से प्राप्त राजस्व का मासिक विवरण इस प्रकार है: जनवरी में 4083 यात्रियों से 2784022 रुपए, फरवरी में 2820 यात्रियों से 1470585 रुपए, मार्च में 3064 यात्रियों से 1871710 रुपए, अप्रैल में 4088 यात्रियों से 2179521 रुपए, मई में 4807 यात्रियों से 3027213 रुपए, जून में 5927 यात्रियों से 4002945 रुपए, जुलाई में 5529 यात्रियों से 3875920 रुपए, अगस्त में 5217 यात्रियों से 3534270 रुपए, सितंबर में 3290 यात्रियों से 2087505 रुपए, अक्टूबर में 3900 यात्रियों से 1980310 रुपए, नवंबर में 5325 यात्रियों से 412680 रुपये और दिसंबर में 5570 यात्रियों से 3768245 रुपये। मालदा रेलमंडल के डीआरएम मनीष कुमार गुप्ता ने कहा कि टिकट जांच अभियान में मालदा मंडल ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने बताया कि मंडल में वाणिज्य विभाग का यह अभियान निरंतर, सुदृढ़ और अनुशासित टिकट जांच अभियानों की प्रभावशीलता को दर्शाता है।
https://ift.tt/nOilaeu
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply