DniNews.Live

कमरे में मिला युवक का दो दिन पुराना शव:नौकरी छूटने से मानसिक रूप से परेशान था, बहन का कॉल न उठाने पर हुई जानकारी

लखनऊ के जानकीपुरम विस्तार इलाके में एक युवक का दो दिन पुराना शव उसके कमरे में मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्राथमिक जांच में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है, जिसके चलते बिसरा सुरक्षित किया गया है। जानकारी के मुताबिक, जानकीपुरम विस्तार निवासी रिशिंद्र (40) कॉल सेंटर में नौकरी करते थे। कुछ समय पहले उनकी नौकरी छूट गई थी, जिसके बाद से वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगे थे। परिजनों के अनुसार, उनका इलाज भी चल रहा था। बहन कॉल कर रही थी लेकिन फोन नहीं उठा बहन अपर्णा ने बताया कि वह पिछले दो दिनों से भाई को फोन कर रही थीं लेकिन संपर्क नहीं हो पा रहा था। मंगलवार को भी फोन न उठने पर उन्होंने पड़ोसी को कॉल कर घर जाकर हालचाल लेने को कहा। पड़ोसी जब घर पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद था। कई बार आवाज देने के बावजूद अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसकी जानकारी मिलने पर अपर्णा मौके पर पहुंचीं और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ा तो रिशिंद्र बेड पर औंधे मुंह पड़े मिले। कमरे की तलाशी लेने पर पुलिस को दवाएं और चिकित्सीय पर्चियां मिलीं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट न होने पर बिसरा सुरक्षित कर जांच के लिए भेजा गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *