प्रयागराज में महापौर को एक पार्षद की ओर से भेजी गई चिट्ठी इन दिनों चर्चा में है। इसमें पार्षद ने आरोप लगाया है कि उनके वार्ड में अतिक्रमण के चलते विकास कार्य अटक गया है। सड़कें-नालियां नहीं बन पा रही हैं। अतिक्रमणकारी मारपीट पर उतारू हो जा रहे हैं जिससे क्षेत्र के विकास में बाधा उत्पन्न हो रही है। नगर आयुक्त को भी भेजी चिट्ठी
यह चिट्ठी वार्ड नंबर 99 की पार्षद नाजिश सलामत की ओर से महापौर के साथ अपर नगर आयुक्त को भी भेजी गई है। इसमें कहा गया है कि, जीटीबी नगर करेली में कई भवनों के आगे भवन स्वामियों अतिक्रमण कर लिया है। अवैध तरीके से अपने मकान के आगे निर्माण कर लिया है। वर्तमान समय में सड़क एवं नालियों का निर्माण कार्य नगर निगम की ओर से स्वीकृत किया जा चुका है। अतिक्रमण हटाए जाने का आदेश
हालांकि अतिक्रमण के कारण सड़क एवं नालियों का निर्माण कार्य संभव नही हो पा रहा। अतिक्रमण हटाने को कहा जाता है तो संबंधित लोग मारपीट पर उतारू हो जाते हैं। जिससे निर्माण कार्य कराने में बाधा उत्पन्न हो रही है। यहां नगर निगम की ओर से नाली के साथ 6 मीटर का निर्माण कार्य होना है।
ऐसे में अतिक्रमण हटवाया जाए। पार्षद पति सलामतउल्ला ने बताया कि शिकायती पत्र का मेयर और नगर निगम प्रशासन ने संज्ञान लिया है। साथ ही अतिक्रमण हटाने का भी आदेश जारी कर दिया है।

Leave a Reply