DniNews.Live

मच्छर से परेशान जनता ने पढ़ी मच्छर चालीसा:क्षेत्रीय लोग बोले शाम होते ही शुरु हो जाता है मच्छरों का आतंक

किदवई नगर चालीस दुकान सब्जी मंडी में मच्छरों से परेशान लोगों ने मंगलवार को मच्छर चालीसा पढ़ी। मच्छरों से आतंक से मुक्ति पाने की बात कहते हुए क्षेत्रीय लोगों ने कहा कि हालत यह है कि लोग न खुली हवा में बैठ पा रहे हैं, न चैन से खाना खा पा रहे हैं। सूरज ढलते ही मच्छरों की फौज टूट पड़ती है। सपा नेता चौधरी सुनील यादव ने बताया कि सुबह और शाम के समय स्थिति सबसे भयावह हो जाती है। इतने मच्छर हो गए हैं कि एक जगह बैठना भी मुश्किल है। संक्रमण का डर बना रहता आमजन ने कहा कि हर समय संक्रमण का डर बना रहता है। उन्होंने नगर निगम पर लापरवाही का आरोप लगाया। लोगों का कहना है कि नियमित फॉगिंग नहीं होने से समस्या विकराल रूप ले चुकी है. मच्छर काट-काट कर लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। रात में सोना बना चुनौती क्षेत्रीय निवासी देवराज जोशी ने बताया कि ‘रात में सोना अब एक चुनौती बन गया है। मच्छर इतने बड़े और खतरनाक हैं कि डेंगू वाले मच्छरों जैसे दिखते हैं। कहा कि कानपुर को स्मार्ट सिटी का दर्जा तो मिल गया, लेकिन जमीनी हकीकत डराने वाली है। इस मौके पर धर्मेंद्र चौधरी, नवीन गुप्ता, सर्वेश शशि और संजीव तिवारी आदि रहे।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *