DniNews.Live

गोरखपुर में पूर्व विधायक के बेटे का हुआ निधन:बीमारी के दौरान अस्पताल में मौत, राजघाट पर हुआ अंतिम संस्कार

गोरखपुर में सहजनवां विधान सभा के पूर्व विधायक शीतल पाण्डेय के छोटे बेटे मानवेन्द्र पाण्डेय का मंगलवार को निधन हो गया। वह कुछ समय से बीमार थे और एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। दोपहर करीब 2 बजे अचानक हालत बिगड़ने से उनकी मौत हो गई। उनकी उम्र करीब 35 साल थी। इस घटना से पूरे शहर में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों के अनुसार मानवेन्द्र पाण्डेय की तबीयत कुछ समय से खराब थी। हालत गंभीर होने पर उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टरों की देखरेख में इलाज चल रहा था। लेकिन मंगलवार को अचानक तबीयत ज्यादा बिगड़ गई और डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके। खबर मिलते ही घर पर उमड़ी भीड़ निधन की सूचना मिलते ही तारामण्डल स्थित उनके घर पर लोगों की भीड़ लग गई। राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता, छात्रसंघ के पदाधिकारी, छात्र नेता और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में पहुंचे। सभी ने परिवार से मिलकर दुख जताया और दिवंगत को श्रद्धांजलि दी। मानवेन्द्र पाण्डेय का अंतिम संस्कार राजघाट पर राप्ती नदी के किनारे किया गया। अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। लोगों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। साथ ही शोकाकुल परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति देने की कामना की। श्रद्धांजलि देने वालों में विधान परिषद सदस्य देवेन्द्र प्रताप सिंह, पूर्व विधायक जीएम सिंह, महापौर मंगलेश श्रीवास्तव, गोरखपुर विश्वविद्यालय छात्रसंघ अध्यक्ष राधेश्याम सिंह, भानू प्रताप सिंह, डॉ विभ्राट चन्द्र कौशिक, विश्वविजय सिंह, डॉ रूप कुमार सिंह, डॉ विनय सिंह, अजय पाण्डेय, राणा प्रताप पाठक, रंजीत सिंह श्रीनेत, प्रभाकर दूबे, युधिष्ठिर सिंह, राहुल श्रीवास्तव, माया शंकर शुक्ला, अश्वनी सिंह, सरोज रंजन शुक्ला सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *