खगड़िया के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के सोनवर्षा गांव में शुक्रवार को एक युवक का शव आम के पेड़ से लटका मिला। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान बेगूसराय के मटिहानी गांव निवासी 38 वर्षीय धर्मेंद्र कुमार के रूप में हुई है। ग्रामीणों ने अपने खेतों की ओर जाते समय सोनवर्षा गांव स्थित एक घेराबंदी किए हुए खेत के अंदर आम के पेड़ से एक व्यक्ति को फंदे से लटका देखा। इस दृश्य को देखकर उन्होंने तत्काल मुफ्फसिल थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची सूचना मिलते ही मुफ्फसिल थाना पुलिस दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने पूरे क्षेत्र को घेराबंदी कर सुरक्षित किया और शव को पेड़ से उतरवाकर कब्जे में लिया। प्रारंभिक जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि मृतक धर्मेंद्र कुमार पिछले कुछ समय से अपने ससुराल सोनवर्षा गांव में ही रह रहा था। वह खगड़िया स्थित जुबली पेट्रोल पंप पर कार्यरत था और रोजाना यहीं से काम पर जाता था। घटना का संबंध घरेलू विवाद से होने की आशंका स्थानीय लोगों के अनुसार, मृतक का व्यवहार सामान्य था, हालांकि पारिवारिक स्तर पर कुछ तनाव की बातें सामने आ रही हैं। पुलिस की प्रारंभिक जांच में घटना का संबंध घरेलू विवाद से होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। यह आत्महत्या है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है, इसकी पुष्टि गहन जांच और FSL टीम की वैज्ञानिक रिपोर्ट के बाद ही की जा सकेगी।
https://ift.tt/9RmDM7w
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply