बस्ती में नवगठित भारतीय पृथ्वीराज पार्टी की पहली कार्यकर्ता बैठक रविवार को राजेन्द्रा होटल में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता पार्टी के संस्थापक और राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय सिंह चौहान ने की, जबकि राम्भू चौहान ने संचालन किया। बैठक में संगठन विस्तार, पार्टी के सिद्धांतों के प्रचार-प्रसार, सदस्यता अभियान और जनता से जुड़ाव की रणनीति पर विस्तृत चर्चा हुई। अध्यक्ष संजय सिंह चौहान ने कहा कि पार्टी का मुख्य उद्देश्य आमजन की सशक्त आवाज बनना, पारदर्शी शासन व्यवस्था स्थापित करना और युवाओं, किसानों तथा महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए ठोस कदम उठाना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से समाज के हर वर्ग तक पार्टी की नीतियों को पहुंचाने और सेवा भाव से कार्य करने का आह्वान किया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राम फेर चौहान ने बताया कि देश के प्रत्येक नागरिक तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना ही पार्टी का मूल उद्देश्य है। उन्होंने जोर दिया कि भारतीय पृथ्वीराज पार्टी जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय सुनिश्चित करने की दिशा में काम करेगी। इस बैठक में जगदीश चौहान, राम अजय चौहान, आत्मा प्रसाद चौहान, सत्या चौहान, नरसिंह चौहान, राम प्यारे चौहान, भगवान दास चौहान, कमलेश चौहान, रंगीलाल चौहान और महेश चौहान सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं में इस बैठक को लेकर उत्साह देखा गया। पार्टी ने बस्ती से अपना जनाधार मजबूत करने का संकल्प लिया।
https://ift.tt/UuVzkoc
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply