DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

दैनिक भास्कर का वस्त्रदान अभियान-बच्चों ने दिए कपड़े-बड़ों ने साथ:लखनऊ में जल्द ही कई स्थानों पर जरूरतमंदों को बांटे जाएंगे

इस सर्दी कोई ठंड से न ठिठुरे इसके लिए दैनिक भास्कर न्यूज एप चला रहा है, वस्त्रदान अभियान। इस अभियान के तहत लखनऊ में 10 हाउसिंग सोसाइटी में बाक्स रखे गए हैं। इन बाक्स से कपड़ों का कलेक्शन शुरू हो गया है। इसके अलावा बाक्स में कपड़े का दान भी किया जा रहा है। सप्ताह के अंत तक शहर के अलग अलग स्थानों में इनका वितरण शुरू किया जाएगा। बताते चलें कि कपड़ों के कलेक्शन के बाद इनकी छंटनी की जा रही है। इसको अलग अलग झोलों में करके जरूरतमंदों तक पहुंचाया जाएगा। लखनऊ की परिजात अपार्टमेंट में दैनिक भास्कर की ओर से 2 बॉक्स रखे गए हैं। यहां स्थानीय निवासी राकेश कुमार के नेतृत्व में अपार्टमेंट में रहने वाले दो दर्जन से अधिक लोगों ने कपड़े दान किए। बच्चों में वस्त्र दान को लेकर खास उत्साह देखने को मिला। अवध विहार योजना स्थित सरयू एन्क्लेव में सचिव मीना सिंह के नेतृत्व में महिलाओं ने गरम कपड़े दान किए। यहां बच्चों के लिए स्वेटर टोपी, बुजुर्गों के लिए शॉल बॉक्स में रखी गईं। वस्त्र दान अभियान में यहां 50 से अधिक लोग जुड़े हैं।


https://ift.tt/yX67wSG

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *