हाथरस के सासनी क्षेत्र के गांव समामई निवासी भोला पंडित की कांवड़ यात्रा के दौरान नागपुर से आगे शुक्रवार दोपहर एक सड़क हादसा हो गया। इस दुर्घटना में उनके एक साथी की मृत्यु हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। गोसेवक भोला पंडित अपने साथियों के साथ हरिद्वार से रामेश्वरम तक की लगभग 3000 किलोमीटर लंबी पदयात्रा पर निकले थे। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाना है। शुक्रवार दोपहर उनका जत्था नागपुर से लगभग 100 किलोमीटर आगे पहुंचा था। तभी एक अनियंत्रित ट्रक ने पीछे से उनके ट्रैक्टर को जोरदार टक्कर मार दी। भिड़ंत इतनी भीषण थी कि यात्रियों के साथ चल रहा ट्रैक्टर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। मौके पर ही 42 वर्षीय श्रद्धालु जगदीश, पुत्र गिरीश, निवासी समामई, थाना सासनी की मृत्यु हो गई। तीन अन्य साथी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। एम्बुलेंस की मदद से घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, और जगदीश के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए कब्जे में ले लिया गया। भोला पंडित ने खुद अपने सोशल मीडिया हैंडल पर लाइव आकर इस घटना की जानकारी साझा की। इस घटना की खबर मिलने के बाद उनके पैतृक गांव समामई में मातम छा गया है। परिजन दुखद स्थिति में हैं। परिवार के कुछ सदस्य यहां से रवाना हो गए।
https://ift.tt/9faPj1c
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply