झांसी में रक्सा थाना क्षेत्र के गांव राजापुर से प्रधान गोविंद यादव ने अपने जन्मदिन पर 30 कारों के साथ रोड शो किया। वह सबसे आगे चल रही कार के सनरूफ की जगह खड़े होकर रील बनाते हुए आगे बढ़ रहे थे। इस शक्ति प्रदर्शन का वीडियो भी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपलोड किया है। जिसके बैकग्राउंड म्यूजिक में डायलॉग चल रहा है कि डरने की जरूरत नहीं है क्योंकि, सरकार अपनी है। यह वीडियो 1 जनवरी का बताया जा रहा है। हालांकि, प्रधान ने इसको लेकर कहा कि सभी मेरे परिवार के लोग थे। बता दें कि पंचायत चुनाव नजदीक आ रहे हैं। ऐसे में चुनाव लड़ने के लिए सभी दावेदार और वर्तमान प्रधान शक्ति प्रदर्शन कर रहे हैं। ऐसा ही कुछ रक्सा थाना इलाके के गांव राजापुर से भाजपा के ग्राम प्रधान गोविंद यादव ने किया। दरअसल, उनका 1 जनवरी 2026 को जन्मदिन था। प्रधान ने अपने जन्मदिन पर रोड शो किया। वह लगभग 30 कारों के काफिले में सबसे आगे भाजपा का झंडा लगी गाड़ी में खड़े होकर अभिवादन स्वीकार करते हुए चल रहे थे। प्रधान ने इस पूरे शक्ति प्रदर्शन की रील बनाकर अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर अपलोड की है। रील के बैकग्राउंड म्यूजिक में भाजपा नेताओं के डायलॉग चल रहे हैं, जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, ब्रजभूषण शरण सिंह समेत दूसरे भाजपा नेता शामिल हैं। भाजपा प्रधान गोविंद यादव इस बार भी चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। प्रधान बोले-रोड शो नहीं था, परिवार के लोग हैं सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे राजापुर के प्रधान गोविंद यादव के वीडियो को लेकर दैनिक भास्कर ने उनसे बात की है।हमने ग्राम प्रधान से पूछा कि वायरल वीडियो में आप रोड शो करते दिख रहे हैं, ये क्या आयोजन है। इस पर प्रधान गोविंद यादव ने बताया कि कल यानी 1 जनवरी को मेरा जन्म दिन था। मैं ओरछा रामराजा के दर्शन करने गया था। जब वहां से गांव लौटा तो मेरे भतीजे और परिवार के अन्य लोगों ने डीजे वगैरह का इंतजाम कर लिया। इसके बाद वह मुझे लेकर घर पहुंचे। बोले, मैं पंचायत चुनाव की तैयारी कर रहा हूं। भारतीय जनता पार्टी अगर टिकट देगी तो लड़ूंगा।
https://ift.tt/RVMqN48
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply