समस्तीपुर के खानपुर थाना क्षेत्र के शादीपुर घाट के पास 10 दिन पहले भाजपा नेता रूपक सहनी की हत्या हुई थी। इसमें अब तक सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। अभी मुख्य आरोपी जयकुमार चौधरी उर्फ पप्पू चौधरी, अजय कुमार चौधरी, सदन चौधरी फरार हैं। पीड़ित परिवार का आरोप है कि बदमाश उन्हें धमकी दे रहे हैं। जिसको लेकर भाजपा नेता दीपक सहनी ने वरीय पुलिस पदाधिकारी को आवेदन किया है। हत्या को आज आज 10 दिन हो गए। भाजपा नेता दीपक सहनी ने कहा कि बदमाश परिवार के हत्या की धमकी दे रहे है। मुख्य आरोपी अरेस्ट नहीं हुए है। पुलिस काम नहीं कर रही है। इसलिए श्राद्ध के बाद चक्का जाम करेंगे। भाई की हत्या हुई, 10 दिन गुजर चुका है। घटना के बाद ही इस मामले में चार लोगों की गिरफ्तारी हुई थी। कुल सात लोगों को नामजद किया गया था । लेकिन अब तक नामजद किए गए मुख्य आरोपी जयकुमार चौधरी उर्फ पप्पू चौधरी, जो पंचायत समिति सदस्य रिंकू देवी का पति है। उसकी गिरफ्तारी नहीं हुई है। इसके अलावा दो अन्य नामजद अजय और सदन की भी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है । विभिन्न माध्यमों से आरोपी धमकी दे रहे हैं। उनका कहना है कि अभी मात्र एक ही लाश गिरा है, वहां पांच लोगों की हत्या करनी है। उन्होंने कहा कि हत्याकांड के बाद उनके यहां कई राजनेताओं का आना-जाना हुआ है। लेकिन सकारात्मक समाधान नहीं हुआ। आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई। बातें तो सभी ने की। श्राद्धकर्म के बाद होगा चक्का जाम भाजपा नेता ने कहा कि पार्टी और संगठन से जुड़े रहने के बावजूद इस मामले में पुलिस सक्रिय नहीं है । ऐसी स्थिति में उनके भाई का श्राद्धकर्म संपन्न होगा। उसके बाद जिले का चक्का जाम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार में सिर्फ शराब तस्करों की सुनी जाती है। आम लोगों को कोई पूछने वाला नहीं है। बता दें कि पिछले 24 दिसंबर की शाम खानपुर थाना क्षेत्र के शादीपुर घाट पर घर के पास ही बदमाशों ने फायरिंग की थी। एक सैलून में दाढ़ी बना कर बाहर निकले भाजपा नेता रूपक सहनी की बदमाशों ने घेर कर ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस गोली कांड का वीडियो भी वायरल हुआ था। घटना के बाद इस मामले में तत्काल पुलिस ने सोनू चौधरी, मोनू चौधरी समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया था। हत्याकांड के बाद जमकर आक्रोश भड़का था। करीब 30 घंटे तक मृतक का शव सड़क पर पड़ा हुआ था। बाद में शव का पोस्टमार्टम कराया गया था।
https://ift.tt/o2Oxgtv
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply