DniNews.Live

युवक पर जानलेवा हमला, कट्टे से फायरिंग:पांच नामजद व अज्ञात आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

बस्ती जिले के वाल्टरगंज थाना क्षेत्र में एक युवक पर जानलेवा हमला किया गया। पुरानी रंजिश के चलते कुछ युवकों ने उसे घेरकर पीटा और कट्टे से फायरिंग भी की। पुलिस ने इस मामले में तीन नामजद और दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह घटना गनेशपुर चौकी अंतर्गत सनराइज स्कूल के पास हुई। मंझरिया गांव निवासी श्रवण कुमार मिश्रा ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 30 मार्च की रात उनका पुत्र शिवराज मिश्रा गनेशपुर स्थित सनराइज स्कूल के पास मौजूद था। इसी दौरान बिशुनपुरा गांव के कुछ युवकों ने उसे घेर लिया। आरोप है कि हमलावरों ने शिवराज को गालियां दीं और उसकी पिटाई की। इस दौरान आरोपियों ने कट्टे से उस पर फायरिंग भी की। थानाध्यक्ष शशांक कुमार सिंह ने जानकारी दी कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर बिशुनपुरा गांव निवासी अंश उपाध्याय, हर्ष उपाध्याय और उज्जवल उपाध्याय के साथ दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *