DniNews.Live

बलिया में छात्र को चाकू मारा, गंभीर रूप से घायल:तीन युवकों ने कब्रिस्तान के पास किया हमला, पुलिस जांच में जुटी

बलिया के सुखपुरा थाना क्षेत्र के भरतपुरा गांव में मंगलवार दोपहर एक छात्र को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। तीन किशोरों/युवकों ने इस वारदात को अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई है। मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे भरतपुरा ग्राम स्थित कब्रिस्तान के समीप कुछ युवक/किशोर आपस में मारपीट कर रहे थे। इसी दौरान एक पक्ष के युवकों ने 16 वर्षीय संजीत यादव, पुत्र लल्लन यादव, पर चाकू से हमला कर दिया।
चाकू लगने से संजीत गंभीर रूप से घायल हो गया। हमलावर घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। परिवार के सदस्यों ने घायल संजीत को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। घायल संजीत ने बताया कि वह स्कूल से लौट रहा था तभी उन लोगों ने उसे बुलाया और अचानक चाकू मार दिया। उसके पेट और पीठ में चाकू लगा है। इस संबंध में सुखपुरा थानाध्यक्ष रत्नेश दूबे ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है। पुलिस आवश्यक कार्रवाई कर रही है। उन्होंने यह भी बताया कि तहरीर मिलते ही आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *