DniNews.Live

ललितपुर में थ्रेसर की चपेट में आई किशोरी:दुपट्टा फंसने से गंभीर घायल, झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर

ललितपुर के ग्राम पुलवारा में मंगलवार शाम एक किशोरी थ्रेसर मशीन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे प्राथमिक उपचार के बाद झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। थाना बार अंतर्गत ग्राम पुलवारा निवासी रिंकी (10 वर्ष) पुत्री जमना कुशवाहा शाम करीब पांच बजे अपने माता-पिता के साथ खेत पर गेहूं की थ्रेसिंग में मदद कर रही थी। वह थ्रेसर से निकल रहे गेहूं को तसले में भरकर इकट्ठा कर रही थी। इसी दौरान उसके सिर पर बंधा दुपट्टा अचानक थ्रेसर के पट्टे में फंस गया। दुपट्टा फंसते ही किशोरी घायल हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत ट्रैक्टर बंद किया और उसे बार के एक निजी अस्पताल ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उसे ललितपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। ललितपुर मेडिकल कॉलेज में बालिका की नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे झांसी मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि घायल बालिका के पिता ठेके पर खेती करते हैं और परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *