DniNews.Live

राज्य महिला आयोग सदस्य पर की अभद्र टिप्पणी:फेसबुक पर पोस्ट की तस्वीर, लखनऊ में परिवार को आ रहे अनजान नंबर से कॉल्स

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर एक व्यक्ति ने राज्य महिला आयोग की सदस्य की फोटो का इस्तेमाल कर आपत्तिजनक पोस्ट डाल दिया। पोस्ट वायरल होने के बाद महिला और उनके परिवार के पास अज्ञात नंबर से कॉल आने लगे। तंग आकर महिला ने लखनऊ के हुसैनगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता महिला का कहना है कि फेसबुक पर डॉ. अतुल सम्राट नामक व्यक्ति ने उसकी फोटो और नाम का गलत इस्तेमाल करते हुए अभद्र और आपत्तिजनक पोस्ट की है, जिससे उसकी सामाजिक छवि धूमिल हुई है। परिवार को लगातार फोन कॉल्स आ रहे पीड़िता के मुताबिक उस पोस्ट के वायरल होने के बाद से उनके परिवार को लगातार फोन कॉल्स आ रहे हैं, जिससे वह मानसिक रूप से काफी परेशान हैं। इस घटना के चलते सामाजिक और मानसिक स्थिति पर गलत असर पड़ा है। पुलिस बोली-कानूनी कार्रवाई की जाएगी महिला ने हुसैनगंज थाने में शिकायत देकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। इंस्पेक्टर हुसैनगंज शिवमंगल सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। साक्ष्य के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *