नए साल की सुबह ही धूप निकला जिससे ठंड से हल्की राहत मिली। उसके दूसरे दिन शुक्रवार 2 जनवरी की सुबह घना कोहरा छाया रहा। सुबह 7 बजे तक विजिबिलिटी 100 मीटर रही। मौसम विभाग के अनुसार दिन में धूप निकलेगी। अगले 48 घंटे में गलन और बढ़ जाएगी। नए साल की रात तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य तापमान से -0.8 डिग्री कम रहा। वहीं, अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा जो सामान्य से 0.9 डिग्री ज्यादा रहा। आर्द्रता औसतन 87 दर्ज की गई। अगले 7 दिन ऐसा ही मौसम रहेगा। मौसम की 3 तस्वीरें… कोहरे से कई ट्रेनें लेट हुईं लखनऊ से आने-जाने वाली और यहां से होकर गुजरने वाली कई प्रमुख ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों की देरी से पहुंचीं। गोरखधाम 12.50 घंटे देरी से पहुंची वहीं, तेजस 8 घंटे 55 मिनट लेट हुई। 12004 शताब्दी एक्सप्रेस 1 घंटा 48 मिनट, 12180 आगरा–लखनऊ इंटरसिटी 6 घंटे 10 मिनट,13240 कोटा–पटना एक्सप्रेस 7 घंटे 44 मिनट, 14866 मरुधर एक्सप्रेस 3 घंटे 54 मिनट, 12226 कैफियात एक्सप्रेस 6 घंटे 37 मिनट, 15566 वैशाली एक्सप्रेस 5 घंटे 50 मिनट, 15734 फरक्का एक्सप्रेस 7 घंटे 7 मिनट, 12556 गोरखधाम एक्सप्रेस 12 घंटे 26 मिनट लेट हुई।
https://ift.tt/j3LqNJ2
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply