DniNews.Live

गाजियाबाद में दामाद की पीट-पीटकर हत्या:सुलह के बहाने ले गए ससुराल वाले थे, रास्ते में मारा: एक साल पहले हुई थी लव मैरिज

गाजियाबाद में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या का मामला सामने आया है। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने अपने ही दामाद की हत्या कर दी। घटना टीलामोड़ थाना क्षेत्र के फरुखनगर स्थित भनेड़ा पुलिया के पास हुई। मृतक की पहचान लोनी के गीतांजलि विहार निवासी 32 वर्षीय नितिन राठी के रूप में हुई है। नितिन ने करीब एक साल पहले मुस्कान नामक युवती से प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद से दोनों के बीच कुछ समय से विवाद चल रहा था। बताया गया है कि देर रात ससुराल पक्ष के लोग नितिन के घर पहुंचे और सुलह-समझौते के नाम पर उसे अपने साथ टीलामोड़ की तरफ ले जाने लगे। रास्ते में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसी दौरान नितिन के साथ मारपीट की गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। कुछ देर बाद पुलिस को भनेड़ा पुलिया के पास एक व्यक्ति के अचेत अवस्था में पड़े होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को इलाज के लिए आराध्या अस्पताल भेजा गया। वहां से हालत गंभीर होने पर उसे दिल्ली के जीटीबी अस्पताल रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। अतुल कुमार सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि नितिन और उसकी पत्नी के बीच पिछले कुछ दिनों से अनबन चल रही थी। इसी विवाद को सुलझाने के लिए ससुराल पक्ष के लोग उसे साथ ले जा रहे थे। रास्ते में विवाद बढ़ने पर मारपीट हुई, जिसमें उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले में नितिन के ससुर समेत एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया और कुछ लोगों ने सड़क पर जाम लगाकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने अन्य आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का भरोसा दिया है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *