DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

बांदा में युवती ने सपा बूथ अध्यक्ष की हत्या की:मां से थे अवैध संबंध, युवती से कर रहा था रेप की कोशिश

सुखराज मेरे साथ जबरदस्ती कर रहा था। इसलिए उसे मार डाला। उसका शव घर पर पड़ा है। ये बातें खून से सना फरसा लेकर पहुंची युवती ने थाने में कही। इस हालत में युवती को देखकर पुलिस वालों में खलबली मच गई। बांदा की रहने वाली भारती ने गुरुवार को सपा बूथ अध्यक्ष की फरसे से काटकर हत्या कर दी। पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। भारती के बताए अनुसार पुलिस को घर के कमरे में सुखराज का कटा हुआ शव मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। वहीं भारती को हिरासत में लेकर थाने गई और पूछताछ शुरू कर दी है। भारती ने जुल्म करते हुए पूरी घटना बताई। मामला बबेरू कोतवाली क्षेत्र के मुरवल गांव का है। अब पढ़िए पूरा मामला जबरदस्ती करने का दावा और मां से अफेयर भारती (20) और सुखराज प्रजापति (48) का घर मुरवल गांव में आमने-सामने है। भारती के पिता राजकुमार खेत किसानी करते थे। डेढ़ साल पहले राजकुमार की बीमार से मौत हो गई थी। इसके बाद घर चलाने के लिए भारती की मां घर में ही सिलाई का काम करती थी। सुखराज ने कई बार भारती और उसकी मां की आर्थिक मदद भी की थी, जिससे मां-बेटी उसे काफी अहमियत देने लगी थीं। भारती की मां से सुखराज का अफेयर चलने लगा। सुखराज अक्सर उनके घर में बैठकर शराब पीता था। भारती का आरोप है कि गुरुवार को भी करीब 2 बजे सुखराज उसके घर आया। उस वक्त उसकी मां खेत गई थी। सुखराज ने शराब के लिए उससे गिलास और पानी मंगाया और फिर शराब पीने लगा। शराब पीने के बाद वह भारती के साथ जबरदस्ती करने का प्रयास करने लगा। इस पर भारती ने विरोध करते हुए सुखराज को पीछे हटने की चेतावनी भी दी। पीछे नहीं हटने पर भारती ने घर में रखे फरसे से सुखराज के सिर पर हमला कर दिया। उसके गिरते ही भारती दो बार और सिपर हमला कर उसकी हत्या कर दी। युवती खून से सना फरसा लेकर घर से एक किमी दूर थाने पर पैदल ही चली गई। थाने पहुंचकर भारती ने कहा- सुखराज उसके साथ जबरदस्ती करने का प्रयास कर रहे थे, इसलिए उसने उन्हें मार डाला। यह सुन पुलिसकर्मियों के होश उड़ गए। पुलिस ने फरसा भारती से लेकर उसे गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने उससे शव के बारे में पूछा। पुलिस घटना स्थल पर पहुंची वह कमरे में एक चारपाई पर सुखराज का खून से लथपथ अर्धनग्न शव पड़ा मिला। फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल की जांच की और शव पोस्टमॉर्टम को भेज दिया। रिश्ते में दोनों चाचा-भतीजी थे बबेरू विधानसभा के सपा विधायक विशंभर सिंह यादव ने बताया कि मुरवल निवासी सुखराज प्रजापति सपा का बूथ अध्यक्ष और सक्रिय कार्यकर्ता था। दोनों के परिवारों में अच्छा मेलजोल था। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि युवती ने ऐसा कदम क्यों उठाया। आमने-सामने का पड़ाव और ग्रामीणों की प्रतिक्रिया ग्रामीणों कैमरे पर न आने की शर्त पर बताया कि सुखराज और भारती के घर आमने-सामने हैं। उनका एक-दूसरे के घर आना-जाना था। सुखराज के दो बेटे और पत्नी हैं। घटना के बाद गांव में दहशत फैल गई। सुखराज और भारती का मां काफी समय से अफेयर चल रहा था। इस बात की जानकारी भारती को भी थी। जबकि सुखराज की पत्नी कलावती ने एक अलग बात कही कि घटना वाले दिन भारती उनके पति को घर बुलाने आई थी। कहा- नए साल पर मंगौड़ा बनाया है। घर बुलाकर भारती ने मेरे पति की हत्या कर दी। पुलिस इस बयान की सच्चाई की भी जांच कर रही है। सीओ सौरभ सिंह ने बताया कि युवती को फरसे के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है, जिसमें यह संभावना भी है कि युवती के साथ पहले भी छेड़खानी हुई हो और यह एक योजनाबद्ध हत्या हो। ——————————————– ये खबर भी पढ़ेंः- ‘शादाब जकाती संग रहती है पत्नी, मुझे जान का खतरा’:मेरठ में थाने पहुंचा पति, इंस्पेक्टर के सामने फूट-फूटकर रोया यूपी में मेरठ के सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर शादाब जकाती एक बार फिर विवादों में हैं। इस बार शादाब साथ काम करने वाली महिला कलाकार इरम की वजह से मुश्किलों में हैं। इरम के पति खुर्शीद उर्फ सोनू ने शादाब जकाती पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पढ़ें पूरी खबर…


https://ift.tt/aCQox2r

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *