चंबल नदी में वृद्ध की आत्महत्या की आशंका:आगरा के जैतपुर में नदी किनारे मिले कपड़े, तेज बहाव और मगरमच्छों की वजह से तलाश मुश्किल
आगरा के जैतपुर ब्लॉक स्थित नदगवाँ घाट पर एक वृद्ध के चंबल नदी में कूदने की आशंका है। पहाड़पुरा गांव के रहने वाले वृद्ध के कपड़े नदी किनारे मिलने से यह आशंका और बढ़ गई है। सूचना मिलते ही खेड़ा राठौर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोग भी चंबल नदी घाट पर जमा होने लगे हैं। वृद्ध की तलाश में कई चुनौतियां हैं। चंबल नदी में इस समय पानी का बहाव तेज है। इसके अलावा नदी में मगरमच्छ और घड़ियाल के संरक्षित क्षेत्र होने के कारण खोज अभियान में परेशानी आ रही है।
Source: उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
Leave a Reply