बाबूपुरवा में देर रात तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़ी जेसीबी से भिड़ गई। सिर पर चोट आने से बाइक सवार गंभीर घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को सूचना दी और घायल को हैलट में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम भेजा। म्यूजिकल फाउंटेन के पास हुआ एक्सीडेंट सेन पश्चिम पारा के यशोदा नगर निवासी मनोज पांडेय का 24 वर्षीय बेटा अंकुर फ्लिपकार्ट कंपनी में नौकरी करता था। परिवार में पत्नी शिखा व छोटा बेटा कुनाल है। परिजनों ने बताया कि देर रात अंकुर बाइक से घर लौट रहा था। वह म्यूजिकल फाउंटेन के पास पहुंचा था, तभी साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई। सड़क किनारे जेसीबी खड़ी थी, जिससे तेज गति बाइक जा भिड़ी। अंकुर के सिर पर गंभीर चोट आने से वह बेहोश होकर वहीं गिर पड़ा। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने उसे हैलट भेजा और परिजनों को खबर दी। हैलट में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बाबूपुरवा थाना प्रभारी ने बताया कि बाइक साइकिल सवार को बचाने में लहरा गई थी, जिससे हादसा हुआ। परिजनों की तहरीर पर कार्रवाई की जाएगी। ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत पनकी में रेलवे लाइन पार करते समय युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मूलरूप से औरैया के सहायल निवासी 44 वर्षीय संतोष कुमार दिल्ली में नौकरी करते थे। परिवार में पत्नी सुमन, दो बच्चे अक्षय व श्रद्धा हैं। परिजनों ने बताया कि संतोष के साले के बेटे का मुंडन संस्कार था। इसलिए तीन दिन पहले वह परिवार समेत आया था। सोमवार शाम को उसे वापस जाना था। ट्रेन पकड़ने के लिए परिजनों संग मैथा स्टेशन पहुंचा, तभी रेलवे लाइन पार करते समय वह ट्रेन की चपेट में आ गया।

Leave a Reply