DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

नंदिनी निकेतन में आज जुटेंगे 50 हजार से अधिक बच्चे:राष्ट्र उत्थान और छात्र उत्थान की थीम पर आयोजित, राष्ट्र कथा को सुनेंगे बच्चे

गोंडा के नंदिनी निकेतन में पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह द्वारा ‘राष्ट्रकथा’ का आयोजन किया जा रहा है। इसका उद्देश्य राष्ट्र उत्थान और छात्र उत्थान के प्रति बच्चों को जागरूक करना है। इस कथा में सद्गुरु रितेश्वर जी महाराज राष्ट्र निर्माण, छात्र उत्थान और विज्ञान पर विस्तृत चर्चा करेंगे। यह आयोजन 8 जनवरी तक चलेगा।राष्ट्रकथा के दूसरे दिन आज 50,000 से अधिक बच्चों के पहुंचने की उम्मीद है। सद्गुरु रितेश्वर जी महाराज मंच से बच्चों को राष्ट्र निर्माण, विज्ञान और पर्यावरण जैसे विषयों पर जानकारी देंगे। बृजभूषण शरण सिंह का लक्ष्य है कि प्रतिदिन 50,000 से अधिक बच्चे इस कथा को सुनें। बच्चों को कार्यक्रम स्थल तक लाने के लिए व्यापक व्यवस्था की गई है। गोंडा, बलरामपुर, बहराइच और श्रावस्ती सहित अन्य जिलों से 200 से अधिक बसें लगाई गई हैं। नंदिनी निकेतन पहुंचने पर बच्चों को पहले प्रसाद दिया जाएगा, फिर वे कथा सुनेंगे और उसके बाद सुरक्षित अपने घरों को लौटेंगे। बसों की पार्किंग के लिए पांच अलग-अलग स्थान बनाए गए हैं और सुरक्षा व्यवस्था के लिए 50 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने बताया कि यह कथा केवल बच्चों को राष्ट्र निर्माण और उनके उत्थान के प्रति जागरूक करने के लिए आयोजित की जा रही है। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य है कि अधिक से अधिक बच्चे इस कथा में शामिल होकर लाभ उठाएं।


https://ift.tt/eC9074T

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *