DniNews.Live

मुजफ्फरनगर में बदला मौसम, धूलभरी आंधी और बूंदाबांदी:ग्रामीण इलाकों में ज्यादा असर, गेहूं की फसल को नुकसान की आशंका

मुजफ्फरनगर में मौसम ने अचानक करवट ले ली, जिससे जनजीवन प्रभावित हो गया। तेज धूलभरी आंधी के साथ आसमान में काले बादल छा गए और कई स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी भी हुई। दोपहिया वाहन चालकों को धूलभरी आंधी के कारण भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। तेज हवाओं के चलते सड़कों पर धूल का गुबार छा गया, जिससे दृश्यता भी प्रभावित हुई। वहीं, आसमान में बिजली कड़कने और गरज के साथ हल्की बारिश ने मौसम को और भी अस्थिर बना दिया।
शहरी क्षेत्रों के मुकाबले ग्रामीण इलाकों में मौसम का प्रभाव अधिक देखने को मिला। तेज आंधी और हल्की बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खेतों में खड़ी और पककर तैयार गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। अचानक बदले मौसम ने एक ओर जहां लोगों को गर्मी से राहत दी, वहीं दूसरी ओर किसानों के लिए नई परेशानी खड़ी कर दी है। फिलहाल मौसम की स्थिति को देखते हुए किसान अपनी फसलों को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं। हालांकि, मंगलवार शाम अचानक मौसम में हुए इस बदलाव की वजह से गर्मी से लोगों को राहत महसूस हुई है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *