DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

प्रयागराज जंक्शन पर वन-वे प्रवेश व्यवस्था लागू:सिविल लाइंस साइड से प्रवेश बंद, सिटी साइड से ही प्रवेश; मुख्य स्नान पर्व से एक दिन पहले से दो दिन बाद तक लागू

माघ मेले के प्रमुख स्नान पर्व को देखते हुए प्रयागराज जंक्शन, सूबेदारगंज, प्रयागराज छिवकी और नैनी जंक्शन पर आज से एकल दिशा प्रवेश (वन-वे) व्यवस्था शुरू हो रही है। इस कदम से यात्रियों का क्रॉस मूवमेंट रुक जाएगा, जिससे भगदड़ जैसी स्थिति टल सकेगी। इस व्यवस्था के तहत प्रयागराज जंक्शन के सिविल लाइंस साइड से यात्रियों को प्रवेश नहीं मिलेगा। जंक्शन के सिटी साइड से ही प्रवेश होगा, जबकि निकासी सिविल लाइंस साइड से की जाएगी। यह व्यवस्था मुख्य स्नान पर्व से एक दिन पहले शुरू होकर स्नान के दो दिन बाद तक चलेगी। सिटी साइड के यात्री आश्रय स्थल से कलर कोडिंग के आधार पर प्लेटफॉर्मों पर पहुंचा जाएगा। यहां अनारक्षित टिकट काउंटर भी बनाए गए हैं। अन्य स्टेशनों पर व्यवस्था प्रयागराज मंडल के पीआरओ अमित कुमार सिंह ने बताया कि यात्रियों को निर्देशों का पालन कर सहयोग करने की अपील की गई है। इससे मेले के दौरान रेल यात्रा सुरक्षित और सुव्यवस्थित रहेगी।


https://ift.tt/bjA5x1z

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *