बलिया में कड़ाके की ठंड लगातार जारी है। शुक्रवार को घना कोहरा छाया रहा, जिससे विजिबिलिटी शून्य से 10 मीटर तक रह गई। न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हुआ। ठंड, गलन और शीत लहर के कारण लोग अपने घरों में दुबके रहे। आवश्यक होने पर ही लोग ऊनी कपड़े पहनकर बाहर निकले। सड़कों पर वाहनों की आवाजाही भी कम रही। घने कोहरे के कारण वाहन चालक हेडलाइट और फ्लैशर लाइट जलाकर धीमी गति से चलते दिखे। पांच किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हवा ने ठिठुरन और बढ़ा दी है। लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं। आज न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। ठंड का असर केवल मनुष्यों पर ही नहीं, बल्कि पशु-पक्षियों पर भी देखा जा रहा है। खुले आसमान में उड़ने वाले पक्षी भी कम ही दिखाई दे रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, अगले एक सप्ताह तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा। बीते गुरुवार को न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। बुधवार और मंगलवार को न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहा था।
https://ift.tt/fCyeYoB
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply