कानपुर में शीतलहर से ठिठुरन बढ़ गई है। आज नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूल बंद हैं। डीएम ने बढ़ती ठंड को लेकर यह आदेश दिया है। शुक्रवार सुबह कोहरा नहीं रहा। मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को न्यूनतम तापमान भी 5.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.8 डिग्री कम है। अधिकतम तापमान सामान्य से 1.7 डिग्री सेल्सियस कम 19.9 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि भारत मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले कुछ दिनों में हालात में खास सुधार की उम्मीद नहीं है। नमी के कारण धुंध, ऊंचे बादल और कोहरा छाया रहेगा। हालांकि दिन में धूप निकलने से हल्की राहत मिल सकती है। उत्तर-पश्चिमी हवाओं की गति भी अगले दो दिन कम रहने का अनुमान है। कानपुर मंडल सहित पूरे उत्तर प्रदेश में रात और दिन के तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। सुबह और शाम के साथ-साथ अब दिन में भी गलन की स्थिति बनी रहेगी। 45 ट्रेनें रहीं लेट
कोहरे के चलते बीते कई दिनों से ट्रेनों के लेट होने का सिलसिला जारी है। गुरुवार को 45 ट्रेनें तय समय से घंटों देरी से कानपुर सेंट्रल पहुंची। नई दिल्ली से लखनऊ जाने वाली तेजस एक्सप्रेस (82502) 09.02 घंटे देरी से आईं। बरौनी से नई दिल्ली जाने वाली हमसफर (02563) 16.12 घंटे व कटिहार से नई दिल्ली जाने वाली चंपारण हमसफर एक्सप्रेस (15705) 10.23 घंटे लेट रही। बनारस से इंदौर जाने वाली काशी महाकाल एक्सप्रेस (20413) 11.51 घंटे लेट पहुंची। इसके अलावा कई राजधानी एक्सप्रेस भी तय समय से देरी से आईं।
https://ift.tt/3gWjM2L
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply