DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

बिहार में राजगीर मॉडल पर खेल क्रांति की तैयारी:2026 के लिए महत्वाकांक्षी योजनाओं का खाका तैयार, हर जिले में उत्कृष्टता केंद्र बनेगा

बिहार के खेल इतिहास में साल 2025 स्वर्णिम अध्याय के रूप में दर्ज हो गया है। राजगीर में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के उद्घाटन और हीरो एशिया कप हॉकी, एशियाई रग्बी सेवेंस जैसे प्रतिष्ठित आयोजनों की सफल मेजबानी ने न केवल नालंदा जिले को वैश्विक खेल मानचित्र पर स्थापित किया, बल्कि पूरे प्रदेश में खेल संस्कृति को नई ऊंचाई पर पहुंचा दिया है। इस उपलब्धि से उत्साहित सरकार ने अब न्यू ईयर 2026 के लिए महत्वाकांक्षी योजनाओं का खाका तैयार कर लिया है, जिसमें ग्रामीण प्रतिभाओं को निखारने से लेकर बड़े पैमाने पर सरकारी नियुक्तियों तक की रूपरेखा शामिल है। राजगीर मॉडल का विस्तार: हर जिले में उत्कृष्टता केंद्र खेल विभाग के सचिव महेन्द्र कुमार और निदेशक आरिफ अहसन के नेतृत्व में तैयार विजन डॉक्यूमेंट के अनुसार, राजगीर में खेलो इंडिया सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की सफलता को देखते हुए अब राज्य के प्रत्येक जिले में स्थानीय लोकप्रिय खेलों के लिए विशेष उत्कृष्टता केंद्र स्थापित किए जाएंगे। यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी प्रतिभाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने की दिशा में एक बड़ा कदम साबित होगी। विभाग की वार्षिक समीक्षा में यह स्पष्ट हुआ है कि 2025 में राजगीर खेल गतिविधियों का केंद्र बिंदु रहा। अंतरराष्ट्रीय स्तर के बुनियादी ढांचे और विश्वस्तरीय सुविधाओं ने यह साबित कर दिया कि बिहार अब बड़े खेल आयोजनों के लिए पूरी तरह सक्षम है। 64 एकलव्य खेल केंद्रों से मिलेगी नई ऊर्जा नए साल में खेल विभाग की प्राथमिकता में ग्रामीण इलाकों के युवा खिलाड़ियों को उचित प्रशिक्षण और सुविधाएं उपलब्ध कराना शामिल है। इसके लिए 64 एकलव्य खेल केंद्रों को पूर्णतः क्रियाशील बनाया जाएगा। ये केंद्र गांव-गांव तक खेल सुविधाओं को पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। मशाल कार्यक्रम के माध्यम से चिन्हित की गई प्रतिभाओं करीब 42 लाख बच्चों में से चुने गए होनहारों को अब व्यवस्थित प्रशिक्षण और मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। यह पहल बिहार को खेल महाशक्ति बनाने की दिशा में निर्णायक साबित हो सकती है। खेल विभाग में बंपर भर्तियों की तैयारी खेल प्रशासन को गतिशील और प्रभावी बनाने के लिए 2026 में बड़े पैमाने पर सरकारी नियुक्तियां की जाएंगी। ये भर्तियां बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी), बिहार तकनीकी सेवा आयोग और बिहार कर्मचारी चयन आयोग के माध्यम से संपन्न होंगी। पटना में विश्वस्तरीय स्पोर्ट्स सिटी का सपना सात निश्चय योजना-3 के तहत राजधानी पटना में एक अत्याधुनिक स्पोर्ट्स सिटी का निर्माण इसी वर्ष प्रारंभ होगा। यह परियोजना बिहार में खेल बुनियादी ढांचे को नई ऊंचाई पर ले जाएगी और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की मेजबानी के लिए राज्य को और अधिक सक्षम बनाएगी। सरकार का दीर्घकालिक दृष्टिकोण स्पष्ट है। विकसित भारत 2047 के अंतर्गत 2036 ओलंपिक में बिहार की प्रभावशाली उपस्थिति सुनिश्चित करना। राजगीर की सफलता इस दिशा में पहला मजबूत कदम साबित हुआ है।


https://ift.tt/dKmP3xh

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *