कानपुर मेट्रो ने यात्री सेवा शुरू होने के बाद से अब तक एक करोड़ यात्रियों को सफर कराकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। नए साल 2026 की शुरुआत कानपुर के लिए इस बड़ी उपलब्धि के साथ हुई। नए साल के पहले दिन ही हजारों शहरवासियों ने मेट्रो में यात्रा कर इस आंकड़े को और भी खास बना दिया। नववर्ष के जश्न के दौरान शहर की सड़कों पर भारी ट्रैफिक और जाम की स्थिति बनी रही, लेकिन कानपुर मेट्रो यात्रियों के लिए राहत की लाइफलाइन साबित हुई। मेट्रो ने लोगों को समय पर आरामदायक और सुरक्षित यात्रा का अनुभव प्रदान किया। नए साल के दिन रात 10 बजे तक मेट्रो की राइडरशिप लगभग 35 हजार तक पहुंच गई। मोतीझील, बड़ा चौराहा और कानपुर सेंट्रल जैसे प्रमुख मेट्रो स्टेशनों पर दिनभर रौनक देखी गई। इन स्टेशनों पर आयोजित पुस्तक मेलों ने भी यात्रियों को आकर्षित किया, जिससे भीड़ और बढ़ी। इस उपलब्धि पर यूपीएमआरसी के प्रबंध निदेशक सुशील कुमार ने शहरवासियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यात्रियों के विश्वास और समर्थन से ही कानपुर मेट्रो लगातार नई ऊंचाइयों को छू रही है। सुशील कुमार ने यह भी बताया कि आने वाले समय में नौबस्ता तक मेट्रो का विस्तार और कॉरिडोर-2 का संचालन होने से यात्रियों की संख्या में और वृद्धि होगी। कानपुर मेट्रो अब शहरवासियों की एक नई पहचान बन चुकी है। आईआईटी से कानपुर सेंट्रल तक का सफर, जिसमें पहले सवा घंटे से अधिक का समय लगता था, अब मात्र 27 मिनट में पूरा हो रहा है। किफायती किराया, वातानुकूलित डिब्बे और जाम से मुक्ति जैसी सुविधाओं ने मेट्रो को लोगों की पहली पसंद बना दिया है।
https://ift.tt/Tx4RMBe
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply