DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

बाराबंकी प्रदेश का सबसे ठंडा जिला:पारा 3 डिग्री पर पहुंचा, शिमला से भी कम दर्ज

उत्तर प्रदेश का बाराबंकी जिला इस सीजन का सबसे ठंडा स्थान बन गया है। बीते 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में लगभग 3 से 4.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई, जिससे पारा 3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के 4 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान से भी कम रहा। घने कोहरे और कड़ाके की ठंड के कारण शुक्रवार इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। सुबह के समय गलन और सर्द हवाओं ने जनजीवन को प्रभावित किया। काम पर जाने वाले मजदूर, दूध विक्रेता और अखबार वितरक जैसे लोग गर्म कपड़ों में लिपटे दिखे। ठंड से बचाव के लिए लोगों ने विभिन्न स्थानों पर अलाव का सहारा लिया। हालांकि, गुरुवार दोपहर में निकली तेज धूप से कुछ देर के लिए राहत मिली, लेकिन शाम होते ही गलन फिर बढ़ गई और ठंड का प्रभाव दोबारा महसूस किया जाने लगा। मौसम विभाग ने इसे इस सीजन की सबसे बड़ी तापमान गिरावट बताया है।
तीन तस्वीरों में देखिए ठंड और कोहरा… घने कोहरे के कारण शहर के भीतर और हाईवे पर यातायात प्रभावित हुआ। दृश्यता कम होने के कारण वाहन चालकों को हेडलाइट और डीपर का उपयोग करते हुए धीमी गति से चलना पड़ा। शुक्रवार सुबह भी घना कोहरा छाया रहा, जिससे कई स्थानों पर वाहनों की आवाजाही धीमी रही। कोहरे का सर्वाधिक असर रेल संचालन पर पड़ा। कई ट्रेनें घंटों की देरी से बाराबंकी पहुंचीं। इनमें कैफियत एक्सप्रेस (12226) लगभग 6 घंटे 30 मिनट और लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस भी अपने निर्धारित समय से विलंबित रहीं। यात्रियों को प्लेटफॉर्म पर लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा। मौसम विभाग का अनुमान है कि फिलहाल ठंड से राहत मिलने की संभावना कम है। आने वाले दिनों में कोहरा और गलन जारी रह सकती है, और रात के तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है।


https://ift.tt/A4psRhZ

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *