![]()
रामपुर में एसटीएफ ने 3 अफीम तस्कर को पकड़ा:होंडा सिटी कार से 1 किलो अफीम बरामद, केस दर्ज
लखनऊ एसटीएफ ने रामपुर के भोट थाना क्षेत्र में बुधवार को तीन अफीम तस्करों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके पास से एक किलो 36 ग्राम अवैध अफीम बरामद की। जिसे कार में छिपाकर रखा गया था। यह कार्रवाई मुखबिर की सटीक सूचना पर की गई। एसटीएफ टीम ने मिलक बिचौला के पास कोयला गांव की ओर जाने वाले मार्ग पर हाईवे किनारे खड़ी एक होंडा सिटी कार को घेराबंदी कर रोका। कार की गहन तलाशी लेने पर उसकी गोपनीय कैविटी के नीचे छिपाई गई अफीम मिली। इसके बाद कार में सवार तीनों संदिग्धों को हिरासत में ले लिया गया। वहीं गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान शमीम, हातम सिंह और कन्हैया के रूप में हुई है। ये सभी मेरठ जिले के किठौर थाना क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। तलाशी के दौरान उनके पास से एक आईफोन 11 प्रो, कुल 3120 रुपए नकद, ड्राइविंग लाइसेंस और आधार कार्ड भी बरामद हुए। एसटीएफ ने थाना भोट में तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। एसटीएफ अधिकारियों के अनुसार, यह गिरोह लंबे समय से अवैध नशे के कारोबार में सक्रिय हो सकता है। पुलिस अब इसके अन्य नेटवर्क की भी जांच कर रही है। इस कार्रवाई को नशा तस्करी के खिलाफ एक महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।
Sourse: Dainik Bhaskar via DNI News

Leave a Reply