DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

सांड के हमले से किसान की मौत:फिरोजाबाद में खेत में फसल की रखवाली करते समय पटक-पटक कर मार डाला

फिरोजाबाद के नगला सिंघी थाना क्षेत्र के गढ़ी थानी गांव में निराश्रित सांड के हमले से एक किसान की मौत हो गई। 65 वर्षीय लाखन सिंह मंगलवार रात अपने खेत में फसल की रखवाली कर रहे थे, तभी सांड ने उन पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल किसान ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। घटना मंगलवार रात की है। लाखन सिंह अपने खेत में खड़ी फसल को निराश्रित गोवंश से बचाने के लिए पहरा दे रहे थे। इसी दौरान एक सांड खेत में घुस आया और फसल को नुकसान पहुंचाने लगा। जब लाखन सिंह उसे भगाने के लिए आगे बढ़े, तो सांड ने पीछे से उन पर हमला कर दिया। सांड की टक्कर और सींग लगने से लाखन सिंह गंभीर रूप से घायल होकर खेत में गिर पड़े। उनकी चीख-पुकार सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। घायल किसान को तुरंत आगरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में लाखन सिंह की हालत गंभीर बनी हुई थी। डॉक्टरों के तमाम प्रयासों के बावजूद उपचार के दौरान देर रात उनकी मृत्यु हो गई। इस घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से निराश्रित गोवंश की समस्या का स्थायी समाधान करने और पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की है।


https://ift.tt/EheuxGs

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *