गोरखपुर में पिछले के दिनों के राहत के बाद शुक्रवार की सुबह एक बार फिर घना कोहरे और कड़ाके की ठंड देखने को मिली। कोहरे के कारण सड़कों पर विजिबिलिटी घटकर महज 10 मीटर तक रह गई। इससे सुबह काम पर निकलने वाले लोगों और वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हाईवे पर गाड़ियां हेडलाइट जलाकर रेंगती नजर आईं। पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं ने मैदानी इलाकों में गलन और बढ़ा दी है। तेज ठंडी हवाओं के चलने से गलन का असर इतना ज्यादा था कि लोग सुबह देर तक घरों में ही दुबके रहे। आज का अधिकतम और न्यूनतम तापमान मौसम वैज्ञानिक कैलाश पांडेय के अनुसार शाहर में आज का अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। दोपहर बाद धूप खिलने की संभावना
हालांकि, राहत की बात यह है कि दोपहर बाद आसमान साफ हो सकता है और हल्की धूप निकलने की संभावना है। लेकिन शाम होते ही एक बार फिर गलन बढ़ने और कोहरा छाने के आसार हैं। मौसम में आए इस अचानक बदलाव को देखते हुए विशेषज्ञों ने लोगों को ठंड से बचाव करने और सड़कों पर सावधानी बरतने की सलाह दी है। डीएम ने बढ़ाई स्कूलों की छुट्टी कड़ाके की ठंड के चलते डीएम ने जिले में क्लास 10वीं तक सभी स्कूलों की छुट्टी बढ़ा दी है। गुरुवार को नोटिस जारी करते हुए, 2 जनवरी तक स्कूल बंद रखने का आदेश दिए हैं। मौसम का असर फ्लाइट पर, देर से हुई उड़ाने
नए साल के पहले दिन स्पाइसजेट की दिल्ली और मुंबई रूट की सभी उड़ानें देरी से संचालित हुईं। दिल्ली से गोरखपुर आने वाली फ्लाइट निर्धारित समय 10:50 बजे की जगह 11:41 बजे गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंची, यानी यह 51 मिनट लेट रही, जबकि मुंबई से गोरखपुर आने वाली उड़ान 6:15 बजे के बजाय 7:33 बजे पहुंची और इसमें 1 घंटा 18 मिनट की देरी हुई। वहीं गोरखपुर से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट 11:30 बजे की जगह 12:32 बजे रवाना हुई, जो 1 घंटा 2 मिनट देरी से उड़ी, जबकि गोरखपुर से मुंबई जाने वाली फ्लाइट 6:50 बजे के बजाय 8:33 बजे रवाना हुई और यह 1 घंटा 43 मिनट लेट रही, जिससे यात्रियों को एयरपोर्ट पर इंतजार करना पड़ा। 10 ट्रेनें हुई लेट इसी के साथ कुल 10 से अधिक ट्रेनें देरी से पहुंचीं।
https://ift.tt/UpXr0oY
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply