DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

बिहार में 10 जिलों का न्यूनतम तापमान 8°C से नीचे:पूरे प्रदेश में कोहरा-कोल्ड डे का ऑरेंज अलर्ट, 5 जनवरी तक ठंड से राहत नहीं

बिहार में नए साल की शुरुआत ठिठुरन भरी ठंड और घने कोहरे से हुई है। ठंडी पछुआ हवा के कारण हाड़ कंपाने वाली ठंड महसूस की जा रही है। मौसम विज्ञान केंद्र ने आज यानी शुक्रवार को 38 जिलों में कोहरा और कोल्ड-डे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 5 जनवरी तक ठंड से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। इस दौरान कई जिलों के न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है। पिछले 24 घंटे में सीवान सबसे ठंड जिला रहा, यहां का न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा गया का न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस, औरंगाबाद और अरवल का 6.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। 14 जिलों में बनी रहेगी शीतलहर की स्थिति मौसम विज्ञान केंद्र ने पूरे जनवरी माह का पूर्वानुमान जारी किया है। इसके अनुसार, प्रदेश के पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, भोजपुर, बक्सर, रोहतास, कैमूर, गया, औरंगाबाद, नवादा, अरवल और जहानाबाद जिलों में शीतलहर की स्थिति बनी रहेगी। राज्य के अन्य हिस्सों में शीतलहर की स्थिति सामान्य रहने की संभावना है। जनवरी माह में प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक और न्यूनतम तापमान सामान्य से कम रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, जनवरी में अधिकतम तापमान 21 से 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। अब देखिए मौसम की तस्वीरें नमी बढ़ने से अभी छाया रहेगा घना कोहरा मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। इसके अलावा पश्चिम बंगाल से उत्तरी बांग्लादेश तक चक्रवाती सर्कुलेशन के कारण वातावरण में नमी बढ़ गई है। इसकी वजह से बिहार के बड़े हिस्से में घना कोहरा छाया हुआ है। कई जिलों में पिछले एक सप्ताह से धूप नहीं निकली है। दिन में धूप नहीं निकलने की वजह से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में अंतर घट गया है। इससे दिन-रात में सामान्य रूप से ठंड महसूस की जा रही है। पटना में कैसा रहेगा मौसम राजधानी पटना में भी ठंड अधिक महसूस की जा रही है। सुबह में घना कोहरा, दिन में हल्की धूप निकलने की संभावना है, लेकिन ठंडी पछुआ हवा के कारण ठंड से राहत नहीं मिलेगी। पटना में अगले कुछ दिनों तक कोल्ड डे की स्थिति बनी रह सकती है। न्यूनतम तापमान में और गिरावट की संभावना है।


https://ift.tt/kl7XYbd

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *