सिटी रिपोर्टर| मोतिहारी साल के पहले दिन जिले के आसमान ने मौसम का अपना खास रंग दिखाया। करीब आठ दिन बाद सूर्य की किरणें ज़मीन तक पहुंचीं, लेकिन पूरे दिन बादलों और धूप-छांव का सिलसिला चलता रहा। कुछ समय के लिए धूप खिली, फिर बादल घिर आए और सूर्य ओझल हो गया। ठंडी हवा के साथ हल्की-हल्की कनकनी ने मौसम को सुहावना, लेकिन ठंडा बनाए रखा। सुबह करीब नौ बजे शहर में सूर्य के दर्शन हुए तो लोगों को उम्मीद जगी कि दिन पूरी तरह खिलेगा। 2 जनवरी को धूप और हल्के बादल रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान करीब 10 डिग्री और अधिकतम लगभग 20 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। हवा की गति 9-11 किमी प्रति घंटे तक रह सकती है, जिससे हल्की कनकनी महसूस होगी। सुबह नमी 80-90 प्रतिशत रहने के कारण ठंड का एहसास अधिक रहेगा। 3 जनवरी को धूप साफ दिखेगी और दिन का तापमान लगभग 22 डिग्री तक पहुंच सकता है। हालांकि, 13-15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवा से कनकनी बढ़ेगी। सुबह नमी 70-90 प्रतिशत रहने से कोहरा या धुंध छाने की संभावना है। 4 जनवरी को धूप अधिक साफ रहेगी और दिन सुखद होगा।
https://ift.tt/2ADCgPl
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply