DniNews.Live

मथुरा में सेक्स रैकेट का खुलासा, 9 गिरफ्तार:आपत्तिजनक हालत में 4 युवक और 5 युवतियां पकड़ी गईं; ढाबे में कर रहे थे गंदा काम

छाता पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित एक ढाबे पर चल रहे देह व्यापार के बड़े रैकेट का भंडाफोड़ किया है। दोताना स्थित ढाबे पर हुई छापेमारी में 5 युवतियों और 4 युवकों सहित कुल 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई सीओ भूषण वर्मा के नेतृत्व में की गई। पुलिस को काफी समय से राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित ढाबों की आड़ में अनैतिक देह व्यापार चलने की गोपनीय शिकायतें मिल रही थीं। इन सूचनाओं के आधार पर क्षेत्राधिकारी भूषण वर्मा ने एक विशेष टीम का गठन किया। मंगलवार को पुलिस टीम ने सुनियोजित तरीके से ढाबे पर अचानक दबिश दी। पुलिस की आमद देख ढाबा परिसर में भगदड़ मच गई, लेकिन घेराबंदी कर सभी संदिग्धों को दबोच लिया गया। पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक स्थिति में कुल नौ आरोपियों को हिरासत में लिया। इस कार्रवाई से इलाके के अन्य ढाबा संचालकों में हड़कंप मच गया है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *