DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

पटना से ककोलत जलप्रपात के लिए नई बस सेवा शुरू, यात्रियों को मिलेगा बेहतर परिवहन सुविधा

बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (बीएसआरटीसी) द्वारा गुरुवार को पटना से ककोलत जलप्रपात के लिए नई बस सेवा की शुरुआत की गई। इस बस को बिहार के परिवहन मंत्री श्रवण कुमार ने बिहार राज्य पथ परिवहन निगम नवादा से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर पथ परिवहन परिवहन निगम में आयोजित कार्यक्रम को बिहार परिवहन मंत्री श्रवण कुमार,गोविंदपुर विधायक विभा देवी ,भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल मेहता,जदयू जिलाध्यक्ष मुकेश विद्यार्थी,जदयू नेत्री प्रमिला प्रजापति ,बिहार राज्य पथ परिवहन के प्रशासक सुभाष नारायण ,मुख्य लेखा पदाधिकारी भानु प्रताप सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्रवण कुमार ने कहा कि यह बस सेवा ककोलत जलप्रपात जाने वाले पर्यटकों के साथ-साथ क्षेत्र के स्थानीय निवासियों के लिए भी काफी उपयोगी साबित होगी। नई बस सेवा से अब यात्रियों को सुरक्षित, सस्ती और सुविधाजनक यात्रा का विकल्प मिलेगा। परिवहन मंत्री ने जानकारी दी कि यह बस पटना से चलकर फतुहा, दनियावां, नूरसराय, बिहार शरीफ, राजगीर, हिसुआ और नरहट होते हुए ककोलत पहुंचेगी। इस मार्ग पर नियमित बस परिचालन से न केवल पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि इन क्षेत्रों के लोगों की आवागमन की समस्या भी काफी हद तक दूर होगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार यात्रियों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है और आने वाले समय में परिवहन सेवाओं को और अधिक विकसित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने महिला सशक्तिकरण का किया काम परिवहन मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार महिलाओं को आगे बढ़ाने का काम किया है।उन्होंने महिला सशक्तिकरण पर काम जोर देते हुए बताया कि नवादा से पांच पिंक बसों का परिचालन किया जा रहा है, जिनमें केवल महिलाएं ही यात्रा कर रही है। इन बसों का संचालन भी पूरी तरह महिलाओं द्वारा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बसों के लिए महिला ड्राइवरों की आवश्यकता है, लेकिन बिहार में महिला बस चालकों की संख्या काफी कम है। इसके बावजूद यह एक सकारात्मक संकेत है कि 21 महिला चालकों ने आवेदन दिया है, जिनका प्रशिक्षण औरंगाबाद में चल रहा है। प्रशिक्षण पूरा होते ही ये सभी महिला चालक पिंक बसों का संचालन करेंगी।फिलहाल पिंक बसों महिला कंडक्टर का काम कर रही हैं। उन्होंने आगे कहा कि भविष्य में पटना से कौआकोल तक भी बस सेवा शुरू करने की योजना बनाई जा रही है। इस दिशा में विभाग द्वारा तैयारी की जा रही है ताकि अधिक से अधिक क्षेत्रों को राज्य परिवहन सेवा से जोड़ा जा सके। परिवहन मंत्री ने निजी बस संचालकों पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा जो जो भी निजी बस मालिक बिहार राज्य पथ परिवहन निगम में अपनी बसे चलवाना चाहते है वह पीपी मोड में अपनी बसे यहां देकर चला सकते है।उन्होंने कहा कि कई बार निजी बस वाले जबरदस्ती यात्रियों को अपनी बसों में बैठा लेते हैं, जिससे बिहार राज्य पथ परिवहन निगम को नुकसान उठाना पड़ता है। इस पर रोक लगाने के लिए स्थानीय प्रशासन के सहयोग से सख्त कदम उठाए जाएंगे, ताकि निगम को घाटे से बचाया जा सके।


https://ift.tt/UIcv52s

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *