DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

गायत्री परिवार शताब्दी वर्ष 2026 का शुभारंभ:गोमतीनगर में विशेष बैठक, सप्त आंदोलनों पर मंथन

अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज, हरिद्वार के शताब्दी वर्ष 2026 का शुभारंभ किया गया। यह आयोजन गोमतीनगर स्थित यात्री शक्तिपीठ में उत्साह और संकल्प के साथ किया गया। वर्ष के पहले दिन गायत्री शक्तिपीठ गोमतीनगर में एक विशेष बैठक आयोजित हुई, जिसमें परम पूज्य गुरुदेव एवं वंदनीया माता जी के सप्त आंदोलनों को जन-जन तक पहुंचाने पर गहन मंथन किया गया। इस बैठक में गोमतीनगर क्षेत्र के वरिष्ठ गायत्री परिजनों ने सक्रिय भागीदारी की। मुख्य ट्रस्टी शिव शंकर मिश्रा ने बताया कि सभी सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्रों में घर-घर संपर्क अभियान चलाने का संकल्प लिया है। इसका उद्देश्य गायत्री परिवार के संदेशों को व्यापक स्तर पर फैलाना है। अभियानों को गति देने के लिए रणनीति तैयार की चर्चा के दौरान देव परिवार निर्माण, स्वावलंबन और स्वास्थ्य संवर्धन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष जोर दिया गया। इसके अतिरिक्त, नारी उत्कर्ष, आओ गढ़ें संस्कार और वानप्रस्थ पीढ़ी जैसे अभियानों को गति देने के लिए विस्तृत रणनीति तैयार की गई। बैठक में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा, नशामुक्ति और पर्यावरण संरक्षण जैसे सामाजिक सरोकारों पर भी विस्तार से चर्चा हुई। संस्कारों के प्रचार-प्रसार को तेज करने पर सर्वसम्मति बनी। शताब्दी वर्ष को सेवा, साधना और संस्कार का वर्ष बनाने का आह्वान किया गया। ये लोग शामिल हुए इस अवसर पर उपस्थित गायत्री परिजनों ने एक-दूसरे को शताब्दी वर्ष की मंगल शुभकामनाएं दीं और सुख-समृद्धि तथा समाज कल्याण की कामना की। कार्यक्रम में सहायक प्रबंध ट्रस्टी माधुरी पांडे, अजय प्रताप सिंह,कमल यादव, उषा वर्मा, सुनील कुमार अग्रवाल, राकेश श्रीवास्तव, विश्वनाथ शुक्ला, सह-समन्वयक महिपाल और सुरेंद्र सिंह उपजोन सहित गोमतीनगर प्रभारी दिनेश यादव तथा साइक्लो भाई-बहन उपस्थित रहे।


https://ift.tt/mDLOZng

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *