DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

लखनऊ में ‘वन्दे भारतम्’ कार्यक्रम का आयोजन:भारतीय संस्कृति, योग और राष्ट्रीय चेतना को समर्पित उत्सव

भारतीय संस्कृति, योग और राष्ट्रीय चेतना को समर्पित ‘वन्दे भारतम्’ का आयोजन गुरुवार को किया गया। कार्यक्रम आयोजन ओम ब्रह्म शांति पार्क, विकास नगर में किया गया था। आयोजन स्थल पर आध्यात्मिकता और राष्ट्रभक्ति का माहौल रहा। चारों ओर सांस्कृतिक चेतना दिखाई दी। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से किया गया। पद्मश्री डॉ. विद्या विन्दु सिंह,कथा व्यास दिलीप शुक्ल, योगा यूनिवर्सिटी ऑफ अमेरिका के वाइस प्रेसिडेंट डॉ. योगी देवराज, आर.आर. ग्रुप के चेयरमैन और प्रो. उषा बाजपेई ने दीप जलाया। इसके बाद भारत माता पूजन और तुलसी आरती की गई। आज के समय में ऐसे आयोजन समाज की जरूरी इस अवसर पर योग शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए सम्मान दिया गया। योगकुलम के संस्थापक मनीष प्रताप सिंह को मानद डॉक्टरेट उपाधि से सम्मानित किया गया। यह सम्मान डॉ. योगी देवराज ने प्रदान किया। उन्होंने कहा कि आज के समय में ऐसे आयोजन समाज के लिए जरूरी हैं। ये आयोजन लोगों को भारतीय संस्कृति से जोड़ते हैं। डॉ. योगी देवराज ने कहा कि पाश्चात्य प्रभाव के बीच सांस्कृतिक चेतना को जागृत करना आवश्यक है। ‘वन्दे भारतम्’ जैसे कार्यक्रम राष्ट्रीय भावना को सशक्त करते हैं। यह समाज को अपने मूल संस्कारों की ओर लौटने की प्रेरणा देते हैं। तुलसी पूजन सनातन संस्कृति का प्रतीक योगकुलम के प्रमुख मनीष प्रताप सिंह ने संस्था की गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संस्था पिछले 13 वर्षों से कार्य कर रही है। ‘हर घर योग–सब रहें निरोग’ का संकल्प लेकर सेवा की जा रही है। कथा व्यास दिलीप शुक्ल ने कहा कि भारत माता पूजन राष्ट्र प्रथम की भावना को मजबूत करता है। यह सभी भेदभाव से ऊपर उठने की प्रेरणा देता है। उन्होंने तुलसी पूजन को सनातन संस्कृति का प्रतीक बताया। ये लोग शामिल हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता पद्मश्री डॉ. विद्या विन्दु सिंह ने की। इस दौरान प्रो. उषा बाजपेई, डॉ. के.के शुक्ल, कवि योगेश चौहान, पार्षद राकेश मिश्रा और राघवेन्द्र प्रताप सिंह मौजूद रहे।कार्यक्रम का समापन भावपूर्ण वातावरण में हुआ। उपस्थित लोगों ने एक-एक दीप जलाकर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। अंत में प्रसाद स्वरूप 201 तुलसी पौधों का वितरण किया गया।


https://ift.tt/tRjaQbG

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *