DniNews.Live

चकेरी पुलिस ने अमेरिकन गांजे के साथ हिस्ट्रीशीटर को पकड़ा:मादक पदार्थ तस्कर अंकित तुत्तल का चकेरी में दो किमी. लंबा जुलूस निकाला

कानपुर की चकेरी पुलिस ने शातिर अपराधी व मादक पदार्थ तस्कर अंकित सिंह चौहान उर्फ अंकित तुत्तल को अरेस्ट किया है। शातिर के पास से पुलिस को 101.7 ग्राम टीएचसी/टेट्राहाइड्रोकैनाबिनोल /ड्रोनाबीनोल (अमेरिकन गांजा) और 1.0069 ग्राम चरस बरामद की है। अंकित तुत्तल कि अरेस्टिंग के बाद पुलिस ने शातिर का इलाके में करीब दो किमी. लंबा जुलूस निकाला। इसके बाद कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया। अंकित तुत्तल का जिस इलाके में रसूख था, पुलिस ने वहीं से निकाला जुलूस डीसीपी क्राइम श्रवण कुमार सिंह व एडीसीपी सुमित रामटेके ने मंगलवार दोपहर को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके शातिर अपराधी व मादक पदार्थ तस्कर अंकित सिंह चौहान उर्फ अंकित तुत्तल की अरेस्टिंग का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि चकेरी थाने के लालबंगला चौकी प्रभारी अजय कुमार, दरोगा कुलदीप फोर्स के साथ सोमवार रात को चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान फोर्स को देखते ही बाइक सवार युवक भागने लगा, पुलिस ने पीछा करके शातिर को अरेस्ट कर लिया। पूछताछ में शातिर ने पहले तो पुलिस को गुमराह किया, लेकिन सख्ती करने पर शातिर की पहचान कालीबाड़ी लालबंगला चकेरी निवासी अंकित सिंह चौहान उर्फ अंकित के रूप में हुई। शातिर के पास से 101.7 ग्राम टीएचसी/टेट्राहाइड्रोकैनाबिनोल /ड्रोनाबीनोल और 1.0069 ग्राम चरस बरामद की है। जांच के बाद चकेरी पुलिस ने शातिर अंकित को अरेस्ट कर लिया। मंगलवार को चकेरी पुलिस ने शातिर को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। शातिर अंकित की 17 मुकदमों की हिस्ट्रीशीट डीसीपी क्राइम श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि शातिर अपराधी अंकित तुत्तल के खिलाफ चकेरी, बर्रा और पनकी थानों में एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट, हत्या के प्रयास, महिलाओं से छेड़छाड़ और लैंगिक अपराधों सहित 17 गंभीर मुकदमे दर्ज हैं।इससे पहले भी पुलिस ने उसे अरेस्ट करके जेल भेजा था, लेकिन जेल से छूटने के बाद ही फिर से मादक पदार्थ की तस्करी में लिप्त हो गया और पुलिस ने उसे धर दबोचा। 27 साल का अंकित का पुलिस ने चकेरी क्षेत्र में शातिर बोला…साहब जलील मत किजिए, जेल भेज दीजिए पुलिस के अनुसार आरोपी का जुलूस लालबंगला चौकी चौराहे से कजोखेड़ा, परदेवनपुरवा, फूलवाली गली, कालीबाड़ी समेत उन गलियों की घुमाया गया, जिस क्षेत्र में मादक प्रदार्थों की तस्करी होती है। पुलिस ने आरोपी को करीब 2.5 किलोमीटर पैदल चलाया। इस दौरान भारी पुलिस फोर्स तैनात रही।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *